स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News Today: पुलिस की मौजूदगी में बिजली कर्मचारी व उसकी पत्नी पर किया हमला

 Hansi News Today: Electricity employee and his wife attacked in presence of police



हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।

हांसी की ताजा खबर: हांसी के नजदीकी गढ़ी गांव में डायल 112 पुलिस टीम की मौजूदगी में दर्पति पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है।


पुलिस को दिए व्यान में गढ़ी निवासी 52 वर्षीय राजकुमार ने बताया कि वह हिसार बिजली विभाग में कर्मचारी है। 30 मार्च 2024 को वह अपनी पत्नी सुदेश के साथ शाम करीब 7 बजे बजे खेत में हरा चारा लाने के लिए गया था। उन्होंने अपनी स्कुटी आगे रास्ता न होने के कारण ड्रेन के पास खड़ी कर दी। और वे चारा लेने खेत मे चले गए। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तभी वहां दो नामजद आरोपी सचिन व सन्दीप आए और उनकी स्कूटी उठाकर ले गए। 







आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी हाथ में तेजधार हथियार लेकर आ गए और गालियां देने लगे व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने राजकुमार को नौकरी से उतरवाने की भी धमकी दी। बिजलीकर्मी राजकुमार का कहना है कि इसके बाद उसने सोरखी पुलिस चौकी में फोन करके सूचना दी व साथ ही डायल 112 पर भी सूचना दी। घर वालों को भी बताया। थोड़ी देर मे डायल 112 की गाड़ी भी आ गई। पुलिस कर्मचारी उनसे पूछने लगे। राजकुमार का आरोप है कि तीनों नामजद आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही हम पर हमला कर मारपीट की। डायल 112 पुलिस टीम ने व मौके पर पहुंचे परिजनों ने बीच बचाव किया। 






राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपियों ने जान से मारने की मन्शा से हमला किया था। राजकुमार का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनका पहले ही विवाद चल रहा है। जिसकी एस.पी. को शिकायत दे रखी है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो युवकों पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |