स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today: फास्ट फूड कार्नर संचालक पर नुकीले हथियार से हमला

Hisar News Today: Fast food corner operator attacked with sharp weapon



हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़। 

हिसार की ताजा खबर : पीएलए चौकी से करीब 200 मीटर दूर बाइक सवार दो युवकों ने रविवार दोपहर करीब एक बजे फास्ट फूड कार्नर संचालक पर नुकीले हथियार से वार कर दिए। कार्नर संचालक ने चौकी में छुपकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कैंप चौक के विकास शर्मा ने बताया कि उसका सेक्टर 16 - 17 की पार्किंग में फास्ट फूड का कार्नर है। दो तीन युवक पिछले कई दिन से उसको वहां से काउंटर हटाने को लेकर धमकी दे रहे थे। कई दिन पहले उसके कार्नर पर भी तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई। 







 रविवार दोपहर करीब एक बजे वो वह बाइक पर सवार होकर पेटल नगर में सब्जी लेने जा रहा था। रास्ते में पीएलए चौकी से करीब 200 मीटर दूर बाइक सवार युवक ने उसे कहा कि भाई आग् पुलिस चालान काट रही है, बाइक वापस मोड़ ले। जब उसने हेलमेट लेकर आने के लिए बाइक वापस मोड़ी तो बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक की चाबी निकालकर उसे रोक लिया। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बाधा हुआ था। बाइक पर पीछे बैठे युवक उसके हाथ पर नुकीले हथियार से वार कर दिया।







 वह एक दम अपनी बाइक से उतरकर चौकी में भागकर गया तो आरोपित फरार हो गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल में उपचार करवाने के लिए कहा। उसने अस्पताल में अपना उपचार करवाया। लेकिन अब तक पुलिस बयान दर्ज करने के लिए नहीं आई। वहीं इस संबंध में पीएलए चौकी के एएसआई विनोद का कहना है कि युवक घायल अवस्था में चौकी में आया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |