स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News Today: शादी समारोह में डीजे ओपरेटर को लगा करंट, शादी समारोह में अफरातफरी, हालत गंभीर

Hansi News Today: DJ operator got electric shock in wedding ceremony, chaos in the wedding ceremony.

शादी समारोह में करंट लगने के बाद जली हुई तारें। 

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। 

हांसी की ताजा खबर : शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक रोहित बुरी तरह झुलस गया। युवक के शरीर से धुआं निकल रहा था। इस घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में युवक को हांसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हिसार रेफर कर दिया। स्वजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए।






हाई वोल्टेज तार के टच के बाद जला हुआ बिजली का मीटर। 


मामला शहर के स्टेशन फ्लाइओवर के समीप फौजी एकेडमी के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि एकेडमी के समीप एक घर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी वाले घर के समीप एक घर में बिजली न होने के चलते लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही थी। इसी के चलते उन्होंने घर की बिजली का कनेक्शन जनरेटर के साथ करने के लिए डीजे पर काम करने वाले एक आपरेटर को बुलाया। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवक मकान की बिजली कनेक्शन को जनरेटर के साथ कनेक्ट करने के लिए छत पर काम कर रहा था।






बताया जा रहा है कि कनेक्शन करने के दौरान युवक ने कुछ तारों को नीचे की ओर फेंका तो वह हाई वोल्टेज तार से टच हो गई और जोर से धमाका हो गया। इसकी चपेट युवक आ गया। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। धमाका होने के साथ ही मकान की पूरी बिजली फिटिंग जल गई। हादसे के दौरान युवक के मोबाइल, जूते, तारे, इन्वर्टर व मकान की बिजली की फिटिंग जल गई।





गंभीर स्थिति में झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेजा गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हिसार रेफर कर दिया। रेफर के बाद परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति रोहित हांसी के समीप दयाल सिंह कालोनी का निवासी है और पिछले पांच सालों से वह डीजे पर आपरेटर का कार्य के साथ-साथ पढ़ाई भी करता है और अविवाहित है।



पहले भी दो लोगों की हो चुकी है मौत

शादी समारोह में राजेश ने बताया कि करीब तीन माह पहले भी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले व्यक्ति भी बिजली के ही मिस्त्री थे। पिछले छह महीने में यह तीसरा मामला है जो बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया है। यह हाई वोल्टेज तार मकानों के करीब आठ फुट होकर गुजर रही है जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |