Hansi Accident : हांसी नारनौंद मार्ग पर सडक़ हादसे में दो युवक घायल, सामान लेने जा रहे थे हांसी, जाने किस गांव के रहने वाले हैं घायल युवक
माजरा गांव से सामान लेने हांसी जा रहे थे दोनों युवक शेखपुरा गांव के पास हुआ हादसा
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हांसी की ताजा खबर : हांसी नारनौंद मार्ग पर गांव शेखपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार दो युवक घायल हो गए। राहगिरों ने घायलों को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी।
हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव माजरा निवासी सूरज ने बताया कि वो अपने ही गांव के साथ सूरज के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर हांसी घर का सामान लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वो हांसी जींद मार्ग पर शेखपुरा गांव के पास पहुंचे तो ओवरटेक करते समय अज्ञात वाहन ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ई-रिक्शा पलट गई और उन दोनों के पांव उसके नीचे फंस गए। राहगिरों ने ई-रिक्शा को सीधा कर उन्हें उसके नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवया।
उन्होंन बताया कि उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। इस हादसे में दोनों सूरज के पांव में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना शेखपुरा पुलिस चौकी को दे दी गई है। लेकिन पुलिस दोनों के ब्यान लेने समाचार लिखे जाने तक अस्पताल नहीं पहुंची थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks