स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, महम चौबीसी के गांव के दो युवकों सहित पलवल के युवक की मौत

 Major accident in Narnaund area on Delhi Hisar National Highway, 

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते हुए।


हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।

 हिसार, रोहतक की ताजा खबर: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर रविवार को होली के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सड़क हादसा मुंढाल गांव के पास हुआ। जिसकी वजह से तीन घरों में होली के दिन मातम पसर गया। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया गया और गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। 2 दिन से गांव में चुल्हा तक नहीं जला है








होली के दिन मरने वालों में एक मां का इकलौता बेटा व एक ही गांव के 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को फाग के दिन घरों से इनकी अर्थियां उठेंगी। बता दें कि रविवार को मुंढाल के नजदीक नैशनल हाईवे के पास खोदे गए बरसाती नाले में गाड़ी पलटने से महम तहसील के गांव भैणी महाराजपुर निवासी संदीप कुमार, पलवल के हथीन निवासी अनिल कुमार व भैणी महाराजपुर निवासी रमेश की दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी नाले के पानी व कीचड़ में डूब गई।






 मृतक संदीप के भाई जसबीर सिंह ने कड़ी मशक्कत करके गाड़ी से बाहर निकाला व वाहन का प्रबंध करके अस्पताल तक भिजवाया। लेकिन इनकी जान नहीं बच सकी। अनिल व संदीप ने मौके पर दम तोड़ दिया और रमेश की हिसार नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। होली त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। सोमवार को फाग के दिन तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को दिए दिए ब्यान में भैणी महाराजपुर निवासी जसबीर सिंह ने बताया है कि वह हांसी शहर में गाड़ी खरीदने बेचने का काम करता है। मृतक सन्दीप कुमार उसके ताऊ का लड़का था। संदीप कुमार खेती बाड़ी का काम करता था।







 रविवार को संदीप कुमार कार में सवार होकर फसल की दवाई लेने के लिए गांव भैणी महाराजपुर से मुंढ़ाल जा रहा था। गाड़ी पलवल निवासी अनिल कुमार चला रहा था। इनके साथ गाड़ी में भैणी महाराजपुर निवासी रमेश भी सवार था। जसबीर सिंह ने बताया कि वह भी अपने वाहन से इनकी गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहा था। उन्होंने बताया कि जब उनकी हाईवे पर मुंढाल के नजदीक पहुंची तो अचानक गाड़ी के आगे बेसहारा गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे की साईड में बने बरसाती नाले में जा गिरी व गाड़ी पलट गई। जिस कारण से गाड़ी में सवार अनिल, सन्दीप व रमेश को गंभीर चोटे लगी। 




गाड़ी नाले के पानी में भी डूब गई। इसके बाद वह साधन का इन्तजाम करके अनिल, सन्दीप, रमेश को नागरिक अस्पताल हांसी में लेकर आया। जहां डाक्टर ने संदीप व अनिल को मृत घौषित कर दिया। रमेश को ज्यादा चोटे लगने की वजह से हिसार नागरिक अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां डाक्टर ने रमेश को भी मृत घोषित कर दिया। बास थाना पुलिस ने जसबीर के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक संदीप कुमार की दो बेटियां व एक बेटा है। बेटियां शिक्षा व दीक्षा शादीशुदा है। बेटा प्रशांत ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |