स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind News Hindi : जींद में किठाना स्कूल की अध्यापिका को मारी गोली, गोली से बची तो सूए से किए वार, खुद ने खेत में जाकर किया सुसाइड

 Jind News Hindi: teacher of Kithana School was shot in Jind, when she survived the bullet, she was stabbed with needle.

गाड़ी से फेंक कर भागा अध्यापिका का पति, खेतों में जाकर खुद को मारी गोली 

प्रतिकात्मक फोटो। 

हरियाणा न्यूज टूडे, जींद : जींद में बुधवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस थाने के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी जब गोली से वह बची तो आरोपित पति ने उसे पर बर्फ तोड़ने वाले सुबह से वार कर दिया। अध्यापिका ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपित कार से उसे नीचे फेंक कर मौके से फरार हो गया। गोली लगने सूए के वार से गंभीर रूप से घायल अध्यापिका को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वही अध्यापिका के आरोपित पति मनोज कुमार ने अपने गांव के खेतों में जाकर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। 






घायल अध्यापिका कुसुम जानकारी देते हुए।

जींद की शीतलपुरी कॉलोनी के रहने वाले अध्यापिका को सुनने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी जींद के रहने वाले मनोज कुमार के साथ हुई थी और उन दोनों का एक बेटा भी है। वह इन दिनों की किठाना के सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। बुधवार के सुबह उसे जब वह स्कूल जाने के लिए तैयार हुई तो उसका पति मनोज कहने लगा कि वह उसे कार में छोड़कर आएगा। वह अपने पति के साथ कार में सवार होकर स्कूल जाने लगी तो जैसे ही कार जींद के कैथल रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस थाना के पास पहुंची तो उसके पति ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्तौल निकाल और उसे पर गोली चला दी। गोली उसके पेट को सोते हुए निकल गई। जब मनोज ने उसे दोबारा से गोली मारने की कोशिश की तो उसने बचाव के लिए हाथ मारा तो पिस्तौल नीचे गिर गई। उसके बाद उसके पति ने गाड़ी में रखा बर्फ तोड़ने वाला सुवा उठाया और उसकी गर्दन पर एक के बाद एक तीन चार बार वार कर दिए। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो लोगों को आता देख उसका पति मनोज उसे गाड़ी से नीचे धक्का देकर गिराकर मौके से फरार हो गया।






अध्यापिका कुसुम ने बताया कि वहां पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने अध्यापिका कि शिकायत पर उसके पति मनोज कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित मनोज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।





पुलिस को दिए बयान में अध्यापिका कुसुम ने बताया कि पिछले चार-पांच सालों से उसके और उसके पति मनोज के बीच अनुबंध चल रही है इसके बाद वह और उसका बेटा उसके भाई के घर में रहने लगे थे। बाद में उसके पति मनोज ने गलती मानी तो उसके पास आकर रहने लगे लेकिन उसे क्या मालूम था कि मनोज अंदर ही अंदर उसके प्रति रंजिश रखे हुए हैं। अध्यापिका ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाड़ी से नीचे गिरने के बाद उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।




बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि ढांडा खेड़ी गांव के खेतों में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बारीक किस निरीक्षण किया तो मृतक की शिनाख्त अध्यापिका पर हमला करने वाले उसके पति मनोज कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी पर हमला करने के बाद जब वह बच गई तो मनोज कुमार वहां से फरार हो गया और अपने गांव के खेतों में जाकर बुधवार की देर शाम खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को जींद के नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा। जींद सदर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today :  मुख्यमंत्री 7 मार्च को इस जिले को देंगे 152 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Haryana News Today: नारनौंद क्षेत्र के युवक का महम में अपहरण : महम पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ा

Hisar News Today ,

Barwala News 

women day special story

Hansi News : युवक की गर्दन काटकर नहर में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News Today: महम चौबीसी के गांव भैणी चंद्रपाल में भाई भतीजों ने की व्यक्ति की हत्या 

Haryana News Today : हुक्का पी रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

Sarpanch Sanjay Duhan Murder Case update 

Haryana News Today: अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक पर चलाईं गोलियां

Narnaund News: नारनौंद में युवक पर बाइक सवार युवकों ने किया चाकू से हमला


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |