स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today: मकान तोड़ते हुए हादसा : छत गिरने से युवक की मौत

 Hisar News Today: Accident while demolishing house: Youth dies due to roof collapse

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन ।

हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार: हिसार के बरवाला क्षेत्र के गांव मकान तोड़ते हुए अचानक से छत गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलती हुई बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। 






मिली जानकारी के मुताबिक गांव सरसौद निवासी नवीन मजदूरी का काम करता था और इन दिनों वो गांव धिंगताना में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। वहां पर वो किसी के पुराने मकान को तोड़ने में लगा हुआ था कि बीते रोज शाम करीब 4 बजे जब नवीन चाय पी कर छत पर मंडेर गिराने के लिए ऊपर चढ़ा तो अचानक से छत गिर गई। छत के साथ ही नवीन भी नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 






आस ही मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल नवीन को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत से नीचे गिरने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक कांस्टेबल को 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हरियाणा में एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई ! ATM fraud gang busted  

Haryana News Today: हिसार पुलिस ने साढ़े 9 लाख की ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार 

हरियाणा की हैप्पी योजना के तहत रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, जाने कौन लोग उठा सकते हैं इस योजना का लाभ, क्या करना होगा इस योजना का लाभ उठाने के लिए 

सावधान, ये काम नहीं किया तो अब कटेगा बिजली कनेक्शन, जल्दी से कर लो, वरना पछताओगे 

जींद मर्डर केस में तीन गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |