Hisar latest news: Fraud case registered against kharar Sarpanch, Gram Sachiv and others in Hisar
गांव खरड़ के सरपंच, पंच और ग्राम सचिव सहित अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
हरियाणा न्यूज टूड / सुनील कोहाड़
हिसार की ताजा खबर: गांव खरड़ निवासी दिलबाग सिंह ने गांव के सरपंच रमेश, पूर्व पंचायत सचिव सहित 6 लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दिलबाग ने बताया कि वह गांव खरड में लाल डोरा के दायरे में अपने 516.292 वर्गमीटर के मकान में परिवार के साथ रह रहा है।
प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा के अंदर बने मकानों का सर्वे कर, पैमाइश, चिह्नित सत्यापित किया गया था। इसके आधार पर मकान
जमीन मालिकों को स्वामित्व अधिकार पत्र जारी किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की ओर से यह काम किया गया था। कार्य पूरे होने के बाद मकानों व मालिकों के स्वामित्व अधिकार पत्र व नक्शे तैयार किए गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि इस लिस्ट में उसके मकान का कुल एरिया 516.292 वर्गमीटर, निर्मित एरिया, ओपन एरिया, आधार नंबर व मोवाइल नंबर, सीरियल नंबर 50 में बतौर मकान मालिक दर्ज हैं। एलजीडी आईडी नंबर 609560050 हैं। बाद में संबधित कर्मचारियों की ओर से दूसरी लिस्ट तैयार की गई।
अब प्रार्थी को पता चला कि खरड़ के सरंपच, पंच, पंचायत सचिव ने षड्यंत्र के तहत फर्जी तीसरी लिस्ट तैयार की। इसमें उसके साथ अनुराग व बलराज का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर उन्हें भी मकान मालिक बना दिया। इसके बाद इन सभी ने 14 सितंबर 2023 को उसके मकान की रजिस्ट्री करवा दी। रजिस्ट्री में उसका फर्जी फोटो और फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस ने सरपंच रमेश, सुंदर, अनुराग, सुमेर, बलराज, सुमित पर केस दर्ज कर लिया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Haryana News Today,
Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,
Haryana News Today : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ; लव मैरिज करने वाले पति पत्नी में अनबन, पत्नी रुठ कर चली गई थी मायके ,
Hansi News Today ,
नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला
Lok Sabha Election 2024 latest News : जनता को गुमराह करने का नया पैंतरा: सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन, फिर भी चुनाव आयोग खामोश क्यों ? मतदाता हो तो मतदान करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें
Haryana News Today 1.24 किग्रा अफीम , 1200 किमी की यात्रा, हरियाणा पहुंचा नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा
,
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks