स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर

Hansi News: Teenager found hanging, had written love letter to girl from the same village of bhattla

गांव भाटला में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप



हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। 
हांसी की ताजा खबर : हांसी के निकटवर्ती गांव भाटला में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है किशोर का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है










भाटला गांव में एक खाली प्लाट में खड़े पेड़ पर शनिवार की सुबह एक किशोर का शव  पेड़ लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 16 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है, जो गांव भाटला का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोगों ने सचिन का शव पेड़ पर लटका देखा, जिसके चलते पूरे गांव में इस बात की चर्चा फैल गई। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना सचिन के परिजनों को दी। मौके पर परिजन व गांव का सरपंच पहुंचे व मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया व हांसी के नागरिक हस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए शव ग्रह में रखवाया है। 











मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के ही रहने वाली एक लडक़ी के परिजनों ने सचिन पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को लव लेटर लिखा है जिस मामले में 2 दिन पहले पंचायत भी हुई थी और उन्होंने पंचायत में लड़की के परिजनों से माफी मांगते हुए कहा था कि वह अपने लड़के को समझ लेंगे। भविष्य में उनका लड़का ऐसी कोई गलत हरकत नहीं करेगा जिससे किसी को कोई आंच आए। परंतु लड़की के परिजन सचिन को मारने की धमकी देने पर तुले हुए थे इसकी वजह से पंचायत में फैसला नहीं हो पाया। डर के मारे सचिन छिपा हुआ बैठा था और शनिवार की सुबह सचिन का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए शक जाहिर किया है। 






जांच कर रहे अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें गांव भाटला के सरपंच का फ़ोन आया था जिसके बाद मौके पर पहुंचे व शव को फांसी के फंदे से उतार कर हांसी के नागरिक हसपताल में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना

सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी

Rohtak News Today 

Haryana News Today,

Palwal News Today 

Haryana results, 

Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 Hisar News TodayHansi News Today , 

नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |