सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी | Fraud of lakhs in the name of installing solar plant
Fraud of lakhs in the name of installing solar plant
Haryana News Today, सिरसा जिले के गांव नानूआना निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोर्ट में दायर इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने भास्कर शर्मा निवासी सेक्टर-20, रमणीक बंसल निवासी मकान नंबर 1678, पुष्पक सोसायटी सेक्टर-49, बीए सेक्टर-48 चंडीगढ़, केसा राम निवासी वार्ड नंबर 5 रानियां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नानूआना निवासी भारत भूषण ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास 47 कनाल, 9 मरले वाक्या मौजा गांव झोरडऩाली में जमीन है। उसने बताया कि भास्कर शर्मा, रानियां में स्कॉलर पब्लिक स्कूल चलाता था, जहां पर उसके बच्चे पढ़ते थे। उसकी भास्कर शर्मा के साथ जान पहचान भी थी। नवंबर 2015 में वह मेरे घर गांव नानुआना आया और बताया कि रमणीक बंसल खेत में सोलर प्लांट लगवाता है। मेरी उससे अच्छी जान-पहचान है और उसे कहकर तेरे खेत में सोलर प्लांट लगवा दूंगा, जिससे तुझे काफी आमदनी होगी। यही नहीं उसे बड़े-बड़े सपने भी दिखाए। वह उसकी बातों में आ गया और सोलर प्लांट के लिए हां कर दी।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks