स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News: जमीनी विवाद में गृहमंत्री व एडीजीपी की फटकार के बाद मामला दर्ज, तीन महीने बाद भी कारवाई नहीं

 Hansi News: Case registered in land dispute after rebuke from Home Minister and ADGP, no action taken even after three months

हमलावरों के खिलाफ तीन महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, दंपती गांव छोड़ने पर मजबूर



हरियाणा न्यूज, नारनौंद : जमीनी विवाद में पति-पत्नी पर हमला करने के मामले में करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित इस बारे गृहमंत्री से लेकर तत्कालीन एडीजीपी से भी गुहार लगा चुका है।




गृहमंत्री से मिलने के बाद हांसी पुलिस द्वारा सात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपितों से मिलीभगत कर अन्य आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित का कहना है कि आरोपित बार-बार उन्हें व उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके कारण वे गांव छोड़ने पर मजबूर हैं।






सिसर गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर तीन नवंबर को सात लोगों ने उस पर व उसकी पत्नी पर हमला कर दिया था। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका करीब 10 दिन तक अस्पताल में इलाज चला था। वे पुलिस के सामने सारे साक्ष्य भी पेश कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे आरोपितों पर कार्रवाई के लिए बार-बार पुलिस के चक्कर काट रहे। हैं। उनकी शिकायत पर सदासुख, आजाद, सुभाष, जयभगवान, अजय, विवेक व रेखा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।






सरेंद्र का कहना है कि आरोपित आजाद व सुभाष कांग्रेस राज में हांसी के एक विधायक के पीए थे। वे अपने इसी रसूख का फायदा उठा रहे हैं और पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। इस कारण पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि नारनौंद की डीएसपी धीरज कुमार ने मौके पर जाकर भी जांच की थी। उन्होंने घटना के समय मौजूद लोगों के बयान भी लिए थे। परंतु इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News Today 

Hisar loot News ,  

Hisar Ki Taaja Khabar 

Sirsa Haryana news

Hisar kidnapping News 

tractor March in Haryana

Google News Hayana Link

हिसार में देर रात लगी आग: अग्रवाल मिल स्टोर में लगी आग 

Jind News Hindi: जींद जिले के गांव के 3 खेतों से केबल तथा स्टार्टर चोरी

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Barwala News today 

Hansi Jind Road Accident 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |