स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

घरों के बाहर बिजली के मीटर निकलने को लेकर हैबतपुर में ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीओ को लिखा पत्र

 Villagers in Haibatpur protested against electric meters being installed outside the houses

बिजली मीटरों को बाहर लगाने के विरोध में  ग्रामीण। 


Haryana News Narnaund :प्रदेश सरकार की जगमग योजना का नारनौंद के गांव हैबतपुर में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। जगमग योजना के तहत बिजली निगम द्वारा घरों के बाहर बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को सैंकडों ग्रामीण इक्कठा हो गए। ग्रामीण बिजली मीटर घरों के बाहर नहीं लगाए जाने पर अड़ गए और घरों से बिजली मीटर नहीं हटाने दिए। बिजली निगम की टीम गांव में घरों से बाहर मीटर लगाए बिना ही बेरंग वापिस लौट गई। 




ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ को एक पत्र लिखकर कहा है कि पूरे गांव ने एकत्रित होकर यह फैसला लिया है कि वह किसी भी सूरत में बिजली के नए डिजिटल मीटर नहीं लगने देंगे। अगर बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा कोई जोर जबरदस्ती की गई तो ग्रामीण उसका विरोध करेंगे। किसी प्रकार की कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेवार बिजली निगम व प्रशासन होगा। 








          हैबतपुर के ग्रामीणों ने बताया कि हमें बिजली के मीटर बाहर नहीं लगवाने हैं। बिजली का बिल बाहर लगने वाले मीटर में ज्यादा बिजली बिल भी आता है। ग्रामीणों ने कहा आज हमारे गांव में बिजली निगम की टीम घरों के बाहर मीटर लगाने पहुंची थी। उन्होंने कहा हम बिजली के मीटर घरों से बाहर नहीं लगवाना चाहते। क्योंकि बिजली का बिल इन मीटर में बहुत ही ज्यादा आता है।






 गांव वालों के पास कोई रोजगार नहीं है। जिससे वह भारी  भरकम बिजली का बिल भर सकें। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार बिजली निगम का निजीकरण करना चाहती है। इसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी के किसी भी व्यक्ति, ठेकेदार को बिजली संबंधित कार्य के लिए गांव में न हीं घुसने देंगे, यदि कोई विवाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

मिट्टी उठाने वालों का प्रदर्शन : पुरानी कहावत अनतोली मिट्टी हुई....

प्रेमी कृष्ण पर तेजधार हथियार से हमला, प्रेमिका के घर में पड़ा मिला शव,  प्रेमिका फरार

बच्ची चोरी की घपना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, चेहरा छुपा कर भागती दिखाई दी बच्चा चोर महिला


सिरसा में चारपाई पर आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला

माढ़ा गांव में बेटे ने माता-पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला

करनाल में कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

Hisar ka Mudda 

Bahal SHO, पुलिस कर्मियों व सरपंच सहित अन्य पर हत्या का मामला दर्ज

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार से शुरू करेंगी कांग्रेस जनसंदेश यात्रा

हिसार में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी

नारनौंद के युवक की नीलोखेड़ी में ट्रक की टक्कर से मौत

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो लोग नहीं उठे सुबह, बैड पर पड़े मिले शव

हिसार में प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय में किया फायर, जवाहर नगर में दहशत

नारनौंद क्षेत्र में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज 

महम चौबीसी चबूतरा गंदगी के ढेर में तब्दील 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |