स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कड़ाके की ठंड, धुंध और सर्द हवाओं से जन-जीवन हुआ प्रभावित | Life was affected due to severe cold, fog and cold winds

Life was affected due to severe cold, fog and cold winds

सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से किसानों को सता रही फसलों की चिंता

गेहूं की फसल 


Haryana News Today : क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड, धुंध व सर्द हवाओं से पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद के साथ-साथ नुकसानदायक भी साबित हो रहा है। क्योंकि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से आलू, सरसों व गेहूं की फसल पीली पडऩे लगी है।





 जनवरी में गेहूं व जौ की फसलों की बढ़वार व फैलाव तथा सरसों व आलू के लिए फलियों और आलू के पकाने के लिए धूप का होना जरूरी होता है, लेकिन लगातर सूखी धुंध के कारण धूप का न निकलना इन सभी फसलों के लिए नुकसानदायक होता जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में धूप न निकलने के कारण फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए किए जा रहे सभी प्रयास निष्क्रिय साबित हो रहे है तथा किसान को फसलों में पानी लगाने, खाद व दवाइयों का छिडक़ाव अधिक करने को विवश होना पड़ रहा है।







किसान बुधराम, रणधीर सिंह, पृथ्वी सिंह, अमी लाल, सतपाल, मदन लाल, रमेश, भादर राम, बृजलाल, राधेश्याम आदि का कहना है वातावरण में धूप नहीं निकलने से अत्यधिक सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे गेहूं व जौ की फसलों में पीलापन, खरपतवार का अत्यधिक बढऩा, सरसों में तना गलन, लालिमा व फलियों में दाने के सूखने तथा आलू के पौधों में जलन के साथ फंगस जैसी समस्यों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका समाधान केवल बरसात व धूप से संभव हो सकता है। दिनभर धुंध छाए रहने व धुप के ना निकलने से गेहूं व जौ की फसलों में खरपतवार नाशक का छिडक़ाव नहीं किया जा सकता है और न ही फंगस व ग्रोथ बूस्टर जैसी दवाइयां पूरा काम कर रही है।










 किसानों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वे पहले से ही खरीफ की फसलों में आई गुलाबी सुंडी, मंहगी चुगाई और फसलों के गिरते दामों से परेशानी में हैं और ऊपर से बिना बरसात के कड़ाके की ठंड व घनी धुंध से खराब हो रही रबी की फसलें किसानों के जले पर नमक छिडक़ने का कार्य कर रही है। ऐसे में अगर जल्द ही अच्छी बरसात या धूप निकलनी शुरू नहीं हुई तो संभवत गेहूं, जौ, चना, सरसों, आलू, मटर जैसी सभी फसलों की पैदावार घट सकती है, जो किसान परिवारों के लिए अच्छी नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

नारनौंद के युवक की नीलोखेड़ी में ट्रक की टक्कर से मौत

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो लोग नहीं उठे सुबह, बैड पर पड़े मिले शव

हिसार में प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय में किया फायर, जवाहर नगर में दहशत

नारनौंद क्षेत्र में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज 

महम चौबीसी चबूतरा गंदगी के ढेर में तब्दील 

Haryana News karnal 

आनलाइन कार खरीदने गए व्यक्ति से दो लाख लूटे

निजी स्कूलों के बच्चों को परीक्षा के समय सरकारी स्कूलों में मर्ज करना गलत- कुंडू

हिसार में पुलिस हिरासत में ग्राम सचिव की छत से गिरने से मौत : परिजनों ने लगाया पुलिस पर धक्का देकर गिराने का आरोप

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार | Mother of two children absconding with her lover 

महम नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा: चौकीदार ही निकला

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |