स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar Accident News: हिसार में टैंकर के टायर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

 Hisar Accident News: Bike rider dies after coming under the tire of tanker in Arya Nagar village, near Hisar.

आर्य नगर में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। 

हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार के नजदीकी गांव आर्य नगर में रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में टैंकर का पहिया बाइक सवार के सर से के ऊपर से गुजर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक सरपंच का चाचा बताया जा रहा है। 





आर्य नगर में टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार के शव को लेने के लिए पहुंची एंबुलेंस। 

मिली जानकारी के मुताबिक आर्य नगर निवासी 72 वर्षीय भोलाराम खेती-बाड़ी का कार्यकर्ता था और वह मौजूदा सरपंच रतन सिंह का रिश्ते में चाचा लगता था। भोलाराम बाइक पर सवार होकर खेत में गया हुआ था और रविवार को खेत से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था कि जैसे ही वह हिसार बालसमंद रोड पर गांव आर्य नगर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर लगने से भोलाराम बाइक से सड़क की तरफ गिर गया और टैंकर का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 






आर्य नगर में हुए एक्सीडेंट के बाद सड़क किनारे पड़ी मृतक भोलाराम की बाइक। 

बताया जा रहा है कि इस हादसे को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर लहुलुहान पड़े भोलाराम के शव को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 






पुलिस टैंकर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को संभालने में जुटी हुई है। भोलाराम दो लड़कों का पिता है और उसका एक बेटा अध्यापक है तो दूसरा बेटा डॉक्टरी के प्रैक्टिस कर रहा है। आजाद नगर थाना पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है।


ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hansi narnaund road accident news: हांसी नारनौंद रोड़ पर सड़क हादसे में जजपा नेता घायल, दोस्त की मौत 

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना 

Haryana News Today: राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी : कैप्टन अभिमन्यु

Jind News Today: मनरेगा के तहत तलाब की खुदाई कर रही महिलाएं दबी मिट्टी में, सात महिलाओं पर गिरी मिट्टी की तोंद

Jind accident news: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जींद में हादसा, अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की मौत 

Rohtak Road Accident News: अलग- अलग सड़क हादसों में रोहतक, जींद जिले के 3 की मौत

Gohana News Today : गोहाना में लिफ्ट लेकर कैब लूटी, भागते समय पेड़ से टकराई।

नारनौंद हांसी में अवैध खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, जेसीबी सहित वाहन जब्त

Sonipat Crime News Today : सोनीपत में भाई को बचाने आए भाई की छाती में मारी गोली: खेत में किया हमला, दुश्मन के साथ दोस्ती के चलते किया हमला 

Main news of Haryana: Urinated in minor's mouth ;   हरियाणा की मुख्य खबरें : नाबालिग के मुंह में पेशाब किया, करंट लगाया, कुकर्म का प्रयास 

Hisar Ki Taaja Khabar :हिसार में जेबीटी अध्यापक ने किया सुसाइड, छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |