हांसी पुलिस की यूपी में बड़ी कार्रवाई : धोखाधड़ी मामले में हांसी पुलिस ने की कार्रवाई
Big action by Hansi Police in UP: Hansi Police took action in fraud case
बाग लगाने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी मामले में हांसी पुलिस ने की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
![]() |
| हांसी पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी मामले का आरोपित गौरव। |
हरियाणा न्यूज हांसी : सदर पुलिस हांसी ने बाग लगाने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी के पीलीभीत क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य धोखाधड़ी के मामलों से भी पर्दा उठ सकता है। पुलिस आरोपित से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गौरव कुमार निवासी लुहिचा, थाना बिलासपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। आरोपी के ख़िलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया गया था और उसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि गत दिनों ढाणी कुतुबपुर निवासी महाराज सत्यप्रकाश से बाग लगवाने के नाम पर गौरव ने धोखाधड़ी करते हुए उससे करीब 2 लाख 90 हाजार रुपये हड़प लिए थे । जिसकी शिकायत महाराज सत्यप्रकाश ने सदर पुलिस को की, पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी गौरव को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसका तीन दिन का रिमांड लिया गया है, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जाएगी कि उसने किन किन लोगो को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है।
ये समाचार भी पढ़ें : नीचे दी गई लाइन पर टच करें खबर ओपन हो जाएगी
25 साल पहले जवानी में किया मर्डर : बुढ़ापे में गिरफ्तार
हरियाणा में ठंड का सितम : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एडीजीपी की बनाई फेक फेसबुक आईडी : पुलिस ने आरोपित को लिया रिमांड पर


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks