स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजगुरु मार्केट हिसार में हवाई फायरिंग : फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार

 Aerial firing in Rajguru Market Hisar: Two arrested for firing in hisar

प्रतिकात्मक फोटो 


 हरियाणा न्यूज हिसार :  पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने राजगुरु मार्केट में हवाई फायरिंग करने के मामले में दो और  आरोपियों राजीव नगर हिसार निवासी अजय उर्फ अज्जू और शिव कॉलोनी निवासी सुरजीत उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया है।







      एएसआई राम मेहर ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि राजगुरु मार्केट में सैनी स्वीट्स के पास तीन युवक हवाई फायरिंग करके गए है।  जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लेने पर पता चला कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने राजगुरु मार्केट में दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग की है। 





पुलिस ने इस मामले में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के खिलाफ थाना शहर हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर टेकड़ा मोहल्ला हिसार निवासी मुकुल, बाल्मिकी मोहल्ला निवासी विकास और प्रियांसु तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई।








 पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के इरादे से राजगुरु मार्केट में सैनी स्वीट्स के पास हवाई फायरिंग की थी। उपरोक्त आरोपी अजय उर्फ अज्जू और सुरजीत उर्फ जीतू वारदात में शामिल थे। पुलिस ने सुरजीत उर्फ जीतू के एक अवैध पिस्तौल बरामद किया है। जिसके बारे में थाना शहर में अलग से अभियोग अंकित किया है।


ये खबरें भी पढ़ें :-

HBSE exam datesheet 2023-24 : हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं की डेट शीट जारी, जाने कब होगी 10वी और 12 वीं की परीक्षाएं  

हिसार में विदेशी छात्रा हुई बेहोंश, अस्पताल में भर्ती

तोशाम पहाड़ पर खनन कार्य शुरू

Google News Haryana 

hit and run law protest update 

Barwala News Today 

Hisar jobs requirement 

हरियाणा सरकार ने दिया नए साल का तोहफा | Haryana government gave new year gift

नारनौंद में 8वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

स्वतंत्रता सेनानी की जमीन पर कब्जा : आखिर गृह मंत्री के शहर में भी क्यों नहीं मिल रहा है स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को न्याय


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |