स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Woman's killer arrested after 23 years : 23 साल बाद महिला का हत्यारा गिरफ्तार, ऐसे बचता रहा पुलिस से

 Woman's killer arrested after 23 years, Sonipat crime news today, Sonipat Haryana news, Haryana crime news today in hindi 


हरियाणा न्यूज सोनीपत: गन्नौर के गांव पिनाना में हुई महिला की हत्या करने के बाद पैरोल पर आकर भूमिगत हुए उद्घोषित अपराधी को गन्नौर क्राइम यूनिट ने गन्नौर के खेतों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पिनाना निवासी चेतराम उर्फ चेतू है। वह 23 साल पहले पैरोल पर आने के बाद भूमगित हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी बाबा बनकर रह रहा था।







 इंस्पैक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने पैरोल जंपर व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिस पर उन्हें 8 दिसंबर को जानकारी मिली कि सदर थाना सोनीपत क्षेत्र में 26 साल पहले हुई महिला केला की हत्या में दोषी करार दिया गया चेतराम असम में रह रहा है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम है। 








 उन्होंने सीपी के साथ ही डीसीपी गौरव राजपुरोहित व एसीपी संदीप धनखड़ को अवगत कराया। उसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वीरवार को पता लगा कि आरोपी गन्नौर क्षेत्र में आया है। इस पर एसआई चांद सिंह व जगप्रीत की टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को सदर थाना सोनीपत पुलिस को सौंप दिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।






गांव पिनाना में सितंबर, 1997 में केला की हत्या की गई थी। केला के ससुर दुलीचंद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राजेंद्र बीएसएफ में हैं। बेटे की शादी गांव जागसी की केला के साथ 10 साल पहले हुई थी। घटना के दिन केला अपने ससुर के साथ खेत में पशुचारा लेने गई थी। खेत से लौटते समय उनकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। 






मामले में दुलीचंद के बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपी चेतराम उर्फ चेतू को गिरफ्तार किया था। जिसने रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। उसे अदालत ने मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसमें वह वर्ष 2000 में चार सप्ताह की पैरोल पर आने के बाद भूमिगत हो गया था।



Tags : Haryana News Todaylatest news Hisar, Haryana news Jind,  Haryana accident news today 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |