स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बरवाला क्षेत्र में दो बाईकों में टक्कर, एक की मौत

Two bikes accident in Barwala area, one dead


हरियाणा न्यूज बरवाला : हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव भैणी बादशाहपुर के नजदीक दो बाइक आपसे में टकरा गई। इस हादसे में घायल एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। Barwala accident news today 






मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव भैणी बादशाहपुर निवासी बारु राम बरवाला शहर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था और वो अस्पताल में अपनी ड्यूटी देने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर पर आ रहा था कि गांव भैणी बादशाहपुर पहुंचने से पहले नहर के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बारुराम सड़क पर गिर गया, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें लगी। आसपास खेतों में काम करने वाले व राहगीरों ने बारुराम को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। Barwala Hisar News 





हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दूसरी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी बाइक सवार को इस हादसे में चोटें आई हैं या नहीं और उसका क्या हुआ। इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। Barwala News Today 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |