स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind accident news today : जींद में कंबाइन की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत ; चार मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया

 

हरियाणा न्यूज जींद : जींद में कंबाइन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। मरने वालों में एक होमगार्ड का जवान शामिल है और उसकी चार छोटी-छोटी मासूम बच्चियां हैं। कुलदीप व गुरपाल की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतक दोनों ही नौजवान युवक थे। 








मिली जानकारी के अनुसार जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव उरलाना निवासी 28 वर्षीय कुलदीप गांव के ही युवक 21 वर्षीय गुरपाल के साथ किसी काम से सफीदों शहर गया हुआ था। जब वो अपना काम धंधा करके वापस गांव में आ रहे थे तो गांव के पास बने गुरद्वारे के नजदीक पहुंचे तो सड़क से गुजर रही कंबाइन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 






आसपास के लोगों ने उन्होंने देखा तो उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कंबाइन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही सफीदों पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। 






मृतक कुलदीप होमगार्ड का जवान था और इन दिनों उसकी ड्यूटी पानीपत स्थित थर्मल प्लांट पुलिस चौकी में लगी हुई थी। कुलदीप शादीशुदा था और उसकी चार छोटी-छोटी बच्चियां हैं जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वही गुरपाल अविवाहित बताया जा रहा है और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। एक साथ गांव के दो नौजवानों को की मौत होने के बाद गांव में मातम पसर गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |