हांसी के नजदीकी गांव में बच्चों के झगड़े में फूटे सिर, शादी समारोह में वेटरों की पिटाई, पैसों को लेकर हुआ झगड़ा
Heads broken due to children fighting in village near Hansi
हरियाणा न्यूज हांसी : गांव पुट्ठी मंगलखां मेें बीती देर सांय दो बच्चों में हुए विवाद को लेकर दो परिवार आमने सामने हो गए, जिसके चलते दोनों तरफ से लाठी मुक्के चले। इस झगड़े में एक व्यक्ति 39वर्षीय सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार हांसी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल सतीश ने बताया कि मेरे दस वर्षीय बेटे का पड़ोसी के बेटे के साथ एक शादी में झगड़ा हो गया था जिसको लेकर पड़ोसी उसके घर आएं और लडऩे लगे। उन्हें समझा बुझा कर भेजने के बाद वह फि र से आठ दस महिला व पुरूषों के साथ आए और हमारे घर पर हमला बोल दिया। इस झगड़े में उन्होंने मेरे सिर को किसी भारी वस्तु से वार किया जिसके चलते मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई है। परिजनों ने मुझे एम्बूलैंस के जरिए हांसी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा मेरा उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks