Haryana News Today; Developed India Sankalp Yatra : चौथे दिन गांव रायपुर, ढाणी सीसवाल, आदमपुर, खरड़, आर्य नगर तथा लुदास में पहुंची
![]() |
| कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्रोई एवं ग्रामीण। |
Haryana News Today /हिसार : Developed India Sankalp Yatra के चौथे दिन गांव रायपुर, ढाणी सीसवाल, आदमपुर, खरड़, आर्य नगर तथा लुदास में यात्रा पहुंची। इस दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने गांव आर्य नगर तथा लुदास, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह व माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल ने खरड़ तथा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई ने आदमपुर में यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
![]() |
| कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्रोई एवं ग्रामीण। |
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने जनसमूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलवाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। देश को विकसित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहुंचाकर उसे लाभान्वित करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने गांव खरड़ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सरकार द्वारा इस यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए 57 रथ शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर चेयरमैन अजय गावड़, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़, जिला संयोजक मुनीश अहलाबादी, बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल, तहसीलदार रामनिवास भादू, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल बगला, यात्रा संयोजक श्याम सुंदर शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित पूनिया, वाईस चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, मदन रावलवासिया, सत्यवान, गांव आर्य नगर के सरपंच रत्न सिंह, सरपंच सुनील कुमार, नरेश सोनी, रामदेव आर्य, बलवान आदि उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं
Thanks