स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana News Narwana : सो रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

Haryana News Narwana Sleeping youth attacked with sharp weapons


हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव खरल में सर्विस स्टेशन पर सो रहे एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बार-बार शिकायत देने पर पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली तथा कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने 23 दिन बाद 4 आरोपियों पर मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है।







जींद जिले के नरवाना तहसील के अंतर्गत भगवान पट्टी खरल निवासी बिट्टू (27) ने सी. आर. पी. सी. की धारा 156 (3) के तहत अदालत में दायर इस्तगासे में बताया कि वह 26 नवम्बर की रात को करीब साढ़े 8 बजे खाना खाने के बाद अपने सर्विस स्टेशन पर सोने चला गया था। देर रात उसे अकेला सोया देखकर दलबीर, सतबीर, रवि, रोबिन निवासीगण पेटला पट्टी खरल तहसील नरवाना जिला जींद वहां कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे लेकर आए तथा उसके सिर व टांगों पर वार करके चोटें मारीं। आरोपियों ने उसे पीट-पीट कर बेहोश कर दिया तथा मरा समझ कर वहां से चले गए।






बाद में पड़ोसी मोनू ने उसे उपचार के लिए नरवाना सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जींद नागरिक अस्पताल रैफर कर दिया। घटना के अगले दिन उसके पिता ने







आरोपियों के खिलाफ धमतान साहिब चौकी पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपियों ने उस पर व उसके परिवारजनों पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया तथा समझौता न करने की सूरत में अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। वह पूरे मामले को लेकर 1 दिसम्बर को जिला पुलिस कप्तान से मिलने पहुंचे। जिन्होंने मामला थाना प्रभारी को मार्क कर दिया।








पीड़ित का आरोप है कि जब वे धमतान साहिब चौकी पुलिस से जाकर मिले तो पुलिस द्वारा समझौते का दबाव बनाया गया तथा साथ ही धमकी दी कि इस मामले में दोनों पक्षों पर शिकायत दर्ज की जाएगी। पीड़ित के अनुसार पुलिस का यह भी कहना था कि चूंकि चोटें गंभीर नहीं हैं, इसीलिए आरोपियों पर केवल डी.डी.आर. दर्ज करके 107/151 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई की जाएगी। जब पुलिस से डी. डी. आर. की कॉपी मांगी गई तो वह भी यह कहते हुए देने से मना कर दी गई कि वह एस.डी.एम. नरवाना की अदालत में जमा करवाई गई है।







कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर नरवाना में चारों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |