युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, पी.जी.आई. रैफर
Youth attacked with sharp weapon in Karnal
हरियाणा न्यूज / करनाल : पुरानी सब्जी मंडी में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बबीता वासी सैक्टर-4 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का राम अपने दोस्तों रमन व अमन के साथ पुरानी सब्जी मंडी में गया था।
इस दौरान वहां पर कृष व नोनू सहित करीब 8 अन्य युवकों ने राम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बाद अमन ने राम को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया।
महिला का आरोप है कि हमले के दौरान राम ने एक सोने का ब्रेसलेट पहना हुआ था व साथ में 10 हजार रुपए की नकदी भी थी जो हमले के बाद गायब मिली। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks