स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते डंडों व राड से युवक की हत्या

 Youth murdered with sticks and rods due to old rivalry in gannaur


हरियाणा न्यूज / गन्नौर :

पुरानी रंजिश के चलते 23 वर्षीय युवक पर गांव के ही परिवार के सदस्यों ने घर में बुलाकर डंडों व राड से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को रोहतक पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


मृतक की मां ने गांव के 6 लोगों के खिलाफ थाना गन्नौर में हत्या का मामला दर्ज करवाया है, जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। शिकायत में अगवानपुर गांव की कविता ने बताया कि उसका बेटा सन्नी 13 नवम्बर की रात करीब 9 बजे दुकान से सामान लाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया।


मंगलवार को उसे पता चला कि उसके बेटे सन्नी की गली से जाते समय गाँव के ही राकेश, राकेश की पत्नी अंजू अनिल, रिंकू, सुरेश व दिनेश ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे अपने मकान के अंदर खींच ले गए। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके बेटे पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया।





पर गंभीर चोटें आई जिसके बाद गन्नौर थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए खानपुर मैडीकल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से चिकित्सकों ने उसे रोहतक मैडीकल में रैफर कर दिया। रोहतक मेडिकल में इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई।






पुलिस ने मृतक सन्नी की मां की शिकायत पर आरोपियों राकेश, राकेश की पत्नी अंजू, अनिल, रिंकू, सुरेश व दिनेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक सन्नी की मां की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही वे इस हमले में उसके बेटे की सिर सलाखों के पीछे होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |