Mahilaon per tang karne walon ki Khair nahin : महिलाओं/छात्राओं पर अभद्र छींटाकशी करने वालों की खैर नहीं ; पुलिस ने किया सख्त रुख, एसपी ने दिए आदेश
mahilaon per tang karne walon ki Khair nahin
हरियाणा न्यूज / झज्जर : महिला विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं/छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्र छींटाकशी करने वाले असामाजिक शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने टीमों का गठन कर फोल्ड में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ( Jhajjar SP order )वहीं जिला के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों, अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों को भी अपने-अपने एरिया के शैक्षणिक एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर निगाह रखने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले में महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों तथा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर निगाह रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है। mahilaon per tanj,
वहीं पुलिस की टीमों को महिलाओं, छात्राओं व आम लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला विरुद्ध अपराध की किसी भी तरह की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। chhatraon per abhadra tippani,
उन्होंने बताया कि कुछ लडके पढ़ाई करने के लिए आते हैं तो कुछ बदनीयती से इधर-उधर घूमते रहते हैं, जो आने-जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने की फिराक में रहते हैं। किसी भी तरह के महिला विरुद्ध अपराध की सूचना तथा महिलाओं/छात्राओं की सुरक्षा व त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए हैल्पलाईन नंबर-1091 व डायल-112 नंबर लगातार 24 घंटे उपलब्ध है।
कोई भी व्यक्ति जिले में कहीं पर भी महिला विरुद्ध अपराध या कोई अन्य अपराध होते हुए देखे तो इसकी सूचना तुरंत ऊपर दिए गए नंबरों पर दे सकता है। सूचना मिलने पर तत्परता से समुचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks