छात्र ने शिक्षक पर किया हमला, मामला दर्ज | student attack teacher in Haryana
student attack teacher in Haryana
बाहर घूमने के टोकने पर छात्र ने किया हमला
तहलका न्यूज / योगेश सूद सोनीपत :
एक और जंहा पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है वही दूसरी और एक छात्र ने शिक्षक पर हमला कर शिक्षक की कलाई की हड्डी तोड़ दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिला के गांव खांडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर 12वीं कक्षा के छात्र ने हमला कर दिया। जिससे शिक्षक की कलाई के पास से हड्डी टूट गई है। घायल शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडा में कला अध्यापक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं कक्षा को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र लगातार कक्षा से कभी बाहर जा रहा
था तो कभी वापस आ रहा था। उन्होंने उस छात्र को ऐसा न करने के लिए टोक दिया, जिससे गुस्साए छात्र ने उन पर हमला कर दिया। शिक्षक अजय कुमार का कहना है कि छात्र ने आकर उसका गला दबा दिया, किसी प्रकार उसने अपने बचाव का प्रयास किया तो छात्र ने उन्हें उठाकर नीचे फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी कलाई में गंभीर चोट आई।
इसके बाद छात्र उसे स्कूल से बाहर निकलने के दौरान देख लेने की धमकी देकर भाग गया। छात्र ने शिक्षक व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भती करवाया गया, जहां पर हुए एक्स-रे दौरान शिक्षक की कलाई में कई जगह फैक्चर होने का पता चला है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं... जो भी समाचार पढ़ना है उसी लाइन पर टच करें और शेयर करें, ध्यान दे कंप्यूटर से क्लिक करें
हड़ताली क्लर्कों के आगे झुकी हरियाणा सरकार: 'नो वर्क-नो पे' का फैसला वापस | Ab Tak News
जन्माष्टमी पर्व आज: कान्हा के भव्य स्वागत की तैयारी; मंदिरों को फूल और रोशनी की लड़ियों से सजाया
मजदूर के खाते में आए 200 करोड़ रुपए, हरियाणा से लेकर यूपी गुजरात की पुलिस चौंकना
अज्ञात परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने चिता से निकाला शव, जाने फिर क्या हुआ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों से नारेबाजी करने वालों की रिपोर्ट मांगी, गिर सकती है गाज
जनता के लिए रामबाण साबित हो रहे हैं राज्य सरकार की ये योजनाएं, CM ने दी हांसी हलके को कई सौगातें
हिसार जीजेयू यूनिवर्सिटी में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
महिला ने लगाई फांसी ; 2 महीने पहले MP से पति के साथ मजदूरी करने आई थी
पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार: एक व्यक्ति की मौत; नील गाय को बचाने के लिए लगाए थे इमरजेंसी ब्रेक
हरियाणा आएंगे I.N.D.I.A गठबंधन के प्रमुख नेता: ताऊ देवीलाल जयंती पर मिला आने का न्यौता |


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks