स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार-जींद में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा:ऑब्जर्वर के सामने हुड्‌डा पिता-पुत्र के खिलाफ नारेबाजी ; सैलजा समर्थक बोले- उनकी नहीं चलेगी

 Uproar in Congress meeting in Hisar-Jind: sloganeering against Hooda father-son in front of the observer;  Selja supporters said – it will not work for them

जींद में रणजीत सुरजेवाला के समर्थकों ने लगाए नारे



तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़।

हिसार के कांग्रेस भवन में प्रदेश में सोमवार को संगठन बनाने को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के स्टेट ऑब्जर्वर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने पहुंचे। इस दौरान ऑब्जर्वर के सामने जमकर हंगामा हुआ। बैठक में शैलजा गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि हुड्‌डा पिता-पुत्र की नहीं चलेगी। वही दूसरा गुट भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के नारे लगाकर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए।







कोऑर्डिनेटर शैली चौधरी, विधायक रघुबीर कादियान, और गुजरात से आए कांग्रेस नेता कांति भाई ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जिसकी रिपोर्ट 10 सितंबर तक हाईकमान को दी जाएगी




ऑब्जर्वर के कमरे में घुसे कार्यकर्ता

कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान चुनिंदा नेताओं और कार्यकर्ताओं को फीडबैक लेने के​ लिए बुलाया गया। ​लेकिन जिले के तमाम कांग्रेस नेता अपने साथ समर्थकों की भीड़ लेकर पहुंचे और अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ साथ तीनों ऑब्जर्वर ने एक कमरे में बारी बारी वरिष्ठ नेताओं को बुलाया और फीडबैक लेना शुरू किया, लेकिन साथ साथ अन्य नेता व समर्थन भी कमरे में घुस गए और नारेबाजी शुरू कर दी।




इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा गुट के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कहा कि पिता-पुत्र की नही चलेगी। एक तरफ ऑब्जर्वर अपना काम करते रहे। वहीं दूसरी तरफ नारेबाजी का दौर रुक रुक कर चलता रहा।


कोऑर्डिनेटर शैली चौधरी, विधायक रघुबीर कादियान, और गुजरात से आए कांग्रेस नेता कांति भाई ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जिसकी रिपोर्ट 10 सितंबर तक हाईकमान को दी जाएगी।‌

खबरें ओर भी हैं :

जींद में काली चुन्नी ओढ़ आशा वर्कर्स का प्रदर्शन: मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, DC office के बाहर प्रदर्शन

सेफ सिटी के तहत पुलिस ने चलाया अभियान: 30 मनचले काबू, आवारागर्दी व हुड़दंगबाजी करने वालों की खैर नहीं।

हिसार में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन: चालान काटने पर भड़के; SP से कागजात पूरे कराने का मांगा समय

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की पिटाई: CYSS समर्थकों ने PUSU के प्रधान पद उम्मीदवार देवेंद्र पाल पर किया हमला |

G20 : हरियाणा की मेजबानी से विदेशी मेहमान खुश, विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आ रहे हैं ये पकवान |

source link 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |