ट्रक केंटर में भिड़ंत, जींद जिले के दो लोगों की मौत
Haryana road accident: Collision in truck center, two people from Jind district died
गांव गगसीना के पास हुआ हादसा, पुत्र के सामने तड़प तड़प कर पिता ने तोड़ा दम
तहलका न्यूज करनाल।
करनाल जिले के गांव गगसीना के पास वीरवार की रात को ट्रक और केंटर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की कैंटर में फंसे चालक व परिचालक को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस हादसे में केंटर चालक व परिचालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वीरवार को दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई पर फायरिंग, बाल बाल बचा
मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव पाजू कलां निवासी महेश चंद्र कैंटर चलता था। उसकी कैंटर पर जींद जिले के गांव मुआना निवासी नरेंद्र परिचालक के तौर पर काम करता था। बुधवार को वह दोनों कुछ सामान लेकर करनाल गए हुए थे। जब रात को समान उतार कर वह वापस अपने गांव आ रहे थे तो गांव गगसीना के पास कैंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर सवार दोनों चालक परिचालक उसके केबिन में फंस गए। राहगीरों ने करीब 30 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में फंसे महेश चंद्र व नरेंद्र को बाहर निकाला और उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
अजय के निशाने पर अभय चौटाला: बोले- पार्टी डुबोने का किया काम |
पाजू कलां निवासी प्रमोद ने बताया कि बुधवार को वह भी अपने काम से करनाल गया हुआ था। अपना काम निपटाकर जब वह वापस आ रहा था तो गांव गगसीना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। जब वह कैंटर के पास पहुंचा तो देखा कि कैंटर में उसके पिता महेश चंद्र और परिचालक नरेंद्र केबिन में फंसे हुए हैं। राहगीरों की मदद से केबिन तोड़कर उन्हें बाहर निकाल और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया।
पुलिस ने पकड़ा हत्यारा पिता : शराब के पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काटा दिया था बेटे को|
जब प्रमोद और राहगीर कैंटर के केबिन में फंसे घायलों को बाहर निकल रहे थे तो ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से भागने लगा। जब वह भागने की कोशिश कर रहा था तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। करनाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर आरोपित ट्रक चालक लखविन्द्र सिंह निवासी गसगढ पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित लखविंदर को हिरासत में लिया और ट्रक को कब्जे में लिया।पुलिस नाम वीरवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks