सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को नारनौंद में, जाने सीएम की सुरक्षा में कितनी पुलिस फोर्स होगी तैनात
CM Manohar Lal in Narnaund on Friday, know how much police force will be deployed for CM security
सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे ।
असमाजिक तत्वों व संदिग्ध किस्म के लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी किए तैनात - पुलिस अधीक्षक
तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम नारनोद विधानसभा के गाँव गुराना, नारनौंद व गाँव उगालन को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट हो गई है। हजारों पुलिस जवान एंव अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे तथा सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे ।
जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश: दोपहर तक खिली तेज धूप ; अचानक बदला मौसम | Haryana weather update
जिला के पुलिस अधीक्षक मक़सूद अहमद ने इस संबंध में जिला के सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रिहर्सल के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की है,और आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस के अलावा बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस जवान सुरक्षा एंव कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाए गए है ।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम आदमी के साथ मैंत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा असामाजिक व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाए तथा उन्हें सख्ती से निपटा जाए ।
ये भी पढ़ें : मंदबुद्धि युवक से कुकर्म: चीज दिलाने के बहाने खेत में ले गया आरोपी | Haryana news
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और इसके अलावा जिला भर में और भी कार्यक्रम है जिस को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की चूक बर्दाशत नही कि जाएगी। जब तक मुख्यमंत्री जिला हांसी में रुकेंगे तब तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौंबध रहेगी।
सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई पर फायरिंग, बाल बाल बचा
पुलिस अधीक्षक ने सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि चप्पे-चप्पे की जांच करें और आसाजिक व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पूरी तरह निगरानी बनाए रखें । मुख्यमंत्री हरियाणा जनसंवाद क्रार्यक्रम के तहत जहां ग्रामिणों को संबोधित करेंगे वहीं जिला के लिए अनेक परियोजनाओं की सौगात भी देगें,जो जिला वासियों के लिए गर्व की बात है । पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से भी आग्रह किया गया है कि आमजन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें ।
अजय के निशाने पर अभय चौटाला: बोले- पार्टी डुबोने का किया काम |



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks