स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार को रोका, बाइक छीनकर बदमाश फरार

 Haryana ki taaja khabar : Bike rider stopped on the pretext of asking directions, miscreant absconds after snatching bike



तहलका न्यूज सोनीपत। 

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 44 पर मुरथल थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मोड़ स्थित फ्लाईओवर के निकट फैक्टरी कर्मी को रास्ता पूछने के बहाने रोकने के बाद तीन बदमाश बाइ क छीन कर भाग गए। पीड़ित रात का ताऊ के बेटे की बाइक लेकर खाना लेने ढाबे पर जा रहे थे। युवक के बयान पर देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव हसनपुर निवासी सुमित ने बताया कि वह फैक्टरी में स्टोर कीपर का काम करता है। 


वह मंगलवार रात को साढ़े आठ बजे फैक्टरी से घर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने अपने ताऊ के बेटे दीपक की बाइक मांग ली और वहां से मुरथल स्थित प्रिंस ढाबे पर खाना लेने के लिए चल दिए। जब वह हसनपुर मोड़ स्थित फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो तभी एक युवक ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोक दिया। युवक पहले उनके साथ बातचीत करने लगा और फिर अचानक उसने उनका हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उनकी गर्दन को दबोच लिया। इसी बीच दो अन्य युवक भी आ गए। तीनों ने उन्हें बाइक से उतारकर सड़क किनारे धक्का दे दिया और उनकी बाइक को छीनकर भाग गए। युवक ने घटना की जानकारी अपने ताऊ के बेटे दीपक को देने के साथ ही पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |