स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद बिजली निगम कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार

Narnaund Electricity Corporation is waiting for a major accident



तहलका न्यूज नारनौंद । हांसी-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित सरदार कॉलोनी में बिजली निगम का कारनामा देखे तो होश उड़ाने वाला है। एक ही पोल पर ट्रांसफार्मर लगाकर हैंडल को धरती से मात्र 6 इंच ऊपर ही लगाया गया है। ऐसे में बिजली निगम शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रवासी बाबूलाल, गुरमुख, रामफल, धना, पवन, राजा, संजय, राजू आदि ने बताया कि इसकी शिकायत बिजली निगम से लेकर जिला उपायुक्त कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। कस्बे में पेट्रोल पंप के पास हांसी सड़क मार्ग पर स्थित सरदार कॉलोनी में बिजली निगम के कर्मचारियों ने एक पोल पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जबकि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एच पोल का प्रयोग किया जाता है। उसके नीचे ही ट्रांसफार्मर को कंट्रोल करने के लिए हैंडल जमीन से मात्र 6 इंच ऊपर लगा दिया। जिसके कारण यह ट्रांसफार्मर बार-बार हादसों को न्योता दे रहा है। काफी बार यहां पर हादसे हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |