जींद : पड़ोसी के खेत में वृद्ध ने फंदा लगा की आत्महत्या
Jind: Old man commits suicide by hanging himself in neighbor field
परिजनों ने मृतक को बताया मानसिक रूप से परेशान
तहलका न्यूज जींद।
जींद जिले के गांव दालमवाला में संदिग्ध परिस्थितियों के बुजुर्ग व्यक्ति ने खेत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार मृतक गत दस सितंबर से लापता था। जिसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। सदर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव दालमवाला निवासी कपूर सिंह (57) गत दस सितंबर को अचानक घर से बिना किसी को बताए चला गया था। जिस पर परिजनों द्वारा सदर थाना पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। बुधवार को सूचना मिली कि कपूर सिंह का शव पड़ोसी के खेत में फांसी के फंदे से लटक रहा है। जिस पर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पत्नी रोशनी ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks