हरियाणा में अब किस बिमारी से ग्रस्त लोगों को सरकार दे रही है पेंशन
Haryana Government will now give pension to people suffering from cancer in Haryana
तहलका न्यूज हरियाणा।
हरियाणा सरकार द्वारा कैंसर के मरीजों के लिए पेंशन की घोषणा की गई है। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पेंशन कैंसर बीमारी के स्टेज 3 और स्टेज 4 के मरीजों को दी जाएगी। कई बार कैंसर बीमारी की दशा में स्टेज का निर्धारण नहीं हो पाता जैसे ब्लड कैंसर, ब्रेन ट्यूमर आदि तो उस दशा में भी कैंसर मरीज को पेंशन दी जाएगी। यह पेंशन उन मरीजों को दी जाएगी जिनकी फैमिली आईडी में पारिवारिक आय तीन लाख तक होगी।
डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि कैंसर मरीजों का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन के लिए यह आवश्यक है कि मरीज के कैंसर बीमारी की स्टेज किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज या किसी सरकारी कैंसर संस्थान द्वारा अवश्य प्रमाणित हो, जो मरीज किसी निजी अस्पताल में कैंसर बीमारी का इलाज ले रहे हैं, वे किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज या किसी सरकारी कैंसर संस्थान से अपनी कैंसर की स्टेज प्रमाणित करवाकर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। परामर्शदाता कमल कक्कड़ ने बताया कि यह पेंशन किसी भी अन्य पेंशन से अतिरिक्त होगी अर्थात जो मरीज पहले वृद्धावस्था सम्मान पेंशन या विधवा पेंशन आदि कोई भी अन्य पेंशन ले रहे हैं, वह कैंसर पेंशन लेने के लिए भी हकदार होंगे।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉ. विपुल गुप्ता, उप सिविल सर्जन सिरसा ने बताया कि आवेदन के लिए मरीज को अपना आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी अथवा प्रमाणित कैंसर स्टेज 03 या स्टेज 04 का सर्टिफिकेट तथा ट्रीटमेंट रिकॉर्ड साथ लाना आवश्यक होगा। कैंसर मरीज इस बारे में अधिक जानकारी कमरा नंबर 13, जिला एनसीडी सेल नागरिक अस्पताल सिरसा से या स्वास्थ्य विभाग सिरसा के सभी सीएचसी या पीएचसी से भी प्राप्त कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks