स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के युवक की गला दबाकर हत्या, हत्या कर शव को नहर में फेंका, हत्या के मामले में एक महिला सहित दो गिरफ्तार

 narnaund news, Hansi news, Today latest news Hisar, khanda kheri youth murder case: 



तहलका न्यूज नारनौंद ।


करीब दस दिन पहले खांडाखेड़ी के एक युवक की लाखों रुपये के लेनदेन को लेकर गला घोटकर हत्या कर शव नहर में फैंकने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस डिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से हत्या में प्रयोग किया गया कपड़ा, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद कर पूछताछ करेगी। 





युवक की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों की पहचान जिला सोनीपत के गांव बडौता निवासी जोगिंदर उर्फ जग्गी व पिंकी निवासी देवीलाल नगर वार्ड नंबर 17 गोहाना के रूप में हुई। हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। दोनों ने मिलकर योजना बनाई और खांडाखेड़ी के 45 वर्षीय मनोज को किसी बहाने से बुला लिया और शराब पिलाकर गला दबाकर उसकी हत्या करके शामली नहर में फेंक दिया था और वो दोनों मौके से फरार हो गए थे।





 गौरतलब है कि 4 सितंबर को कमला निवासी खांडाखेड़ी ने अपने बेटे मनोज की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग लगाते हुए मनोज की डेड बॉडी सात सितंबर को शामली नहर में बरामद कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया था।

ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

खबरों के लिए यहां क्लिक करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |