स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रक से टकराकर कार पुल से गिरी, डॉक्टर की मौत, दो घायल

 Rohtak road accident news: 

खरावड़ गांव के पास देर रात 12 बजे हुआ हादसा



तहलका न्यूज रोहतक। 

आईएमटी क्षेत्र में खरावड़ बाईपास पर बुधवार की देर में रात क्षतिग्रस्त ट्रक से टकराकर बेकाबू कार पुल से नीचे जा गिरी। कार में सवार तीन डॉक्टरों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान घायलों को राहगीरों की मदद से पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।




आईएमटी थाना पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि खरावड़ बाईपास से एक कार पुल से नीचे ज्वार के खेत में गिर गई है। राहगीरों ने तीनों घायलों अस्पताल में दाखिल कराया, जहां 24 वर्षीय डॉक्टर ऋषभ निवासी गांव सांघी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दोनों डॉक्टरों कपिल यादव निवासी भिवानी, अतुल दहिया निवासी ककरोई सोनीपत का उपचार चल रहा है। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।




ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात एक ट्रक से कार टकराकर खेतों में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि कार में तीन डॉक्टर थे। तीनों घायल डॉक्टरों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक डॉक्टर को मृतक घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीकू, जांच अधिकारी, खरावड़ पुलिस चौकी 

ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

खबरों के लिए यहां क्लिक करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |