स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

21 अगस्त तक जारी रहेगा डोर-टू-डोर सर्वे, 5 जनवरी, 2024 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Door-to-door survey will continue till August 21, final publication of voter list will be on January 5, 2024

 मतदाता शुद्धिकरण के लिए बीएलओ द्वारा किया जा रहा है डोर-टू-डोर सर्वे : डीसी

- जिला में चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता का किया जा रहा है सत्यापन



तहलका न्यूज, रेवाड़ी, 19 अगस्त

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर जिला में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी बीएलओ बीएलओ एप के माध्यम से 21 अगस्त तक डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगे ताकि मतदाताओं को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न आए।







डीसी ने जिला के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता बीएलओ द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे में पूर्ण सहयोग करें ताकि सत्यापन का कार्य ठीक प्रकार से हो सके। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2024 को आधार तिथि मानकर 17 अक्टूबर, 2023 से 30 नवम्बर, 2023 तक दावें तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसी अवधि में 21 व 22 अक्टूबर 2023 तथा 4 व 5 नवम्बर 2023 को (शनिवार, रविवार) विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई है। इन विशेष तिथियों में सभी बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक दावों एवं आपत्तियों का निपटान करने उपरांत 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।








जिला निर्वाचन अधिकारी इमरान रजा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वह फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसे अलावा एनआरआई मतदाता वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6ए, आधार से वोट कार्ड को लिंक करने के लिए फार्म 6बी, मतदाता द्वारा अपनी वोट कटवाने हेतु फार्म नंबर 7 तथा बनी हुई वोट में शुद्धि हेतु फार्म नंबर 8 भर कर जमा करवा सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं। इसके लिए voters.eci.gov.in पोर्टल या वोटर हेल्प लाईन मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें : हरियाणा में ऑनर किलिंगः लव मैरिज से खफा माता-पिता ने की बेटी की हत्या, खुद प्रेम विवाह करने वाले भाई ने भी दिया साथ

देवर भाभी का था अवैध संबंध...किसी और के इश्क में पड़ी तो कर दी हत्या

बाढ़ ..बारिश और भूस्खलन से बर्बाद हुआ हिमाचल का पर्यटन कारोबार! मनाली में पसरा सन्नाटा

भाई को धोखे में रख 12 साल बड़ी भाभी से इश्क लड़ा रहा था देवर, 4 साल बाद हुआ ब्रेकअप तो दी दर्दनाक मौत

जींद के नजदीकी गांव में महिला ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जींद जिले में पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दस लाख, मामला दर्ज

लूटेरी दुल्हन : शादी के छः महीने बाद लाखों रुपए व जेवरात सहित फरार | Ab Tak News

रोहतक imt में नौकरी करने वाले युवक का शव कमरे में मिला, हरियाणा के इस जिले का रहने वाला था मृतक | Ab Tak News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं हुआ 3 बच्चों के मौत का कारण स्पष्ट, चिकित्सकों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

भारत की 'पहली महिला' जिसे अंग्रेजों ने दी थी फांसी, जानिए क्यों कर दी थी कलेक्टर की हत्या

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, घटी चाइनीज राखियों की मांग

/

अंतिम हिंदू सम्राट की हवेली कहां पर है, हवेली को मिलेगा नया रूप, जानें कौन थे राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल, इस दिन से होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |