स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम

 Jind ki taaja khabar : jind-safidon-woman-train-cut-death-electricity-corporation-worker

रेलवे लाइन पार करते समय हादसा



तहलका न्यूज जींद। 

जींद के सफीदों रेलवे स्टेशन पर जींद-पानीपत रेलवे लाइन को क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बिजली निगम में चपरासी थी। राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।




मिली जानकारी के मुताबिक गांव सिंहपुरा निवासी 34 वर्षीय सुमन सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए सफीदों रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन को क्रॉस कर रही थी। उसी दौरान पानीपत की तरफ से यात्री ट्रेन आ गई। जिस की चपेट में आने से सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सुमन का पति नरेंद्र बिजली निगम में कार्यरत था जिनकी लगभग 5 साल पहले मौत हो गई थी। उनके स्थान पर सुमन को चपरासी के पद पर नियुक्त किया गया था। राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।


घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजकीय रेलवे थाना प्रभारी स्नेही राज ने बताया कि महिला की ट्रेन की चपेट आने से मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News

जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार

जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम

चंडीगढ़ में बीच सड़क में भिड़ीं 3 महिलाएं, युवती ने जमकर चलाए लात-थप्पड़, गलती के बावजूद काटा बवाल | Ab Tak News

source link 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |