हिसार में रिश्वत लेता हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : Head constable arrested taking bribe in Hisar
कार चालक को केस से बाहर निकालने के लिए मांगी थी एक लाख घूस, फंसता देख शर्ट उतारकर भागा, टीम ने दौड़कर पकड़ा
तहलका न्यूज हिसार।
हिसार जिले में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला और उसके बच्चे का अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस हैड कांस्टेबल ने इस मामले में कार चालक को केस से बाहर निकालने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ( ACB ) ने हेड कांस्टेबल को रिश्वत के रूप में दस हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। आरोपित हैड कांस्टेबल के खिलाफ रात को ही मामला दर्ज कर लिया गया।
ACB ने गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे न्यू ऋषिनगर मोहल्ले के पास हेड कांस्टेबल को पकड़ा। वहीं खुद को फंसता देखकर वह शर्ट उताकर भाग निकला, लेकिन टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। रात को ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। हेड कांस्टेबल की ऑडियो भी ACB के पास सबूत के तौर पर मौजूद है।
हिमाचल के दपंती ने कार की थी बुक मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक सुरेश ने बताया कि 3 दिन पहले हिमाचल के एक दंपती और स्थानीय युवक प्रदीप ने उसकी कार बुक की थी, लेकिन सात रोड के पास उन लोगों ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। उसने सभी को कार से उतरने के लिए कहा। प्रदीप ने कार से उतरकर उसके साथ मारपीट की तो उसने गाड़ी भगा ली।
सुरेश के अनुसार, गाड़ी में उस समय महिला और उसका बच्चा था, लेकिन 50 मीटर दूर जाने के बाद उसने दोनों को उतार दिया और अपने दोस्त के घर चला गया। प्रदीप और हिमाचल के दंपती ने अपहरण और 50 हजार रुपए लूटने की झूठी शिकायत दे दी। इसी केस से निकालाने के लिए सदर थाने का हेड कांस्टेबल उससे एक लाख रुपए मांग रहा था।
पैसे नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी सुरेश के अनुसार, हेड कांस्टेबल राकेश ने उसे पैसे नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी दी तो उससे ACB को शिकायत दी। ब्यूरो ने ट्रैप लगाया। उसे कॉल करके कहा कि 10 हजार रुपए फाइनैंसर से उधार लाया हूं। बाकी 90 हजार गाड़ी गिरवी रखकर कुछ दिन में दे दूंगा। पहले उससे आज दिन में पैसे लेने थे, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद रात को उसने सदर थाने के पास बुलाया, लेकिन उसे कहा गया कि साधन नहीं है, वह घर में खाना खा रहा है। इसलिए वह घर के नजदीक आ जाए।
गाड़ी छोड़ कर भागा आरोपी हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल राकेश अपनी गाड़ी लेकर जब सुरेश के घर के बाहर पहुंचा तो सुरेश के पैसे देते ही ACB ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन खुद को फंसता देख वह पैदल ही भाग गया। इस दौरान उसने अपनी शर्ट भी उतार दी। ACB और शिकायतकर्ता ने 150 से 200 मीटर पीछे दौड़कर उसे काबू किया। रात को ही ACB उसे थाने में ले गई और मुकदमा दर्ज कर दिया।
_



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks