स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : Accused arrested for blackmailing in the name of making video viral on social media



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

     हिसार साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 20 हजार की डिमांड करने के मामले में एक आरोपी शामली उत्तरप्रदेश निवासी राजा भैया को महिला थाना हिसार में आईपीसी की धारा 384/354D/509/506 और आईटी एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 88 दिनाक 15.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





     थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने हिसार निवासी एक छात्रा को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसे छात्रा में एक्सेप्ट किया। फिर दोनो की आपस में चैटिंग होने लगी। आरोपी ने चैटिंग वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा के ऊपर वीडियो कॉल पर नग्न होने का दबाव बनाया। जिसमे वह कामयाब रहा। इसके बाद वह छात्रा से उसकी वीडियो और चैटिंग वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की डिमांड की। पैसे न देने पर आरोपी ने छात्रा की वीडियो उसके पिता के पास भेज दी और तुरंत उस वीडियो को डिलीट कर दिया। जबकि वह छात्रा आरोपी को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती थी।





     पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग दो मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा है कि कोई भी नागरिक सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारी शेयर न करे। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करे। अनजान कॉलर के झांसे में न आए और किसी भी यूजर की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसे तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करे।


RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23

तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल

हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड

हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार

हिसार में गरजे हुड्डा : bjp-jjp के शासन में कोई मुआवजे तो कोई रास्ते के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर

Delhi Police Home Guard Murder: पानी पर हुए विवाद में बहा खून, हरियाणा में दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की हत्या

करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना

पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News

हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक

बेटी होने के बाद बढ़ा वजन... तो डिप्रेशन में चली गई थी बलरीत, अब मिसेज इंडिया जीरो साइज में बनी रनर अप

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |