फिरौती मांग जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
tehalka News Today Two accused arrested for threatening to kill extortion demand
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ ।
थाना आदमपुर पुलिस ने एक कर्मचारी से फिरौती मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों नाढोडी, फतेहाबाद निवासी गुलाब सिंह और मलापुर, हिसार निवासी पवन को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 384/387/506/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 307 दिनाक 29.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि थाना आदमपुर में एक कर्मचारी की शिकायत पर फिरौती मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के बारे में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह पिछले 2 महीनो से किसी महिला के मैसेज उसके व्हाट्सएप पर आ रहे थे और उसने 5 हजार रुपए की मांग की। बार बार मैसेज करने पर शिकायतकर्ता ने 2 हजार रुपए उसके फोन पर भेज दिए।
दिल्ली में प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए लोकप्रिय लोकेशन
22 मई को शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप के माध्यम से फोन आया कि आपने किसे 2 हजार रुपए दिए है मैं उसका मामा बोल रहा हु। हम आपको छोड़ेंगे नहीं। 23 मई को शिकायतकर्ता के पास 2 लाख रुपए में फैसला करवाने को लेकर फिर से फोन आया। 2 लाख रुपए नही देने पर व्हाट्सएप के मैसेज और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करे की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने दबाव में आकर एक अकाउंट 20 हजार रुपए जमा करवा दिए। रुपए देने के बाद आरोपी बार बार शिकायतकर्ता को नौकरी छुड़वाने और बेज्जत करने की धमकियां देते रहे।
पुलिस द्वारा मामले की जांच करने पर सामने आया कि जिस खाते में 20 हजार रूपए ट्रांसफर हुए वह नाढोडी, फतेहाबाद निवासी गुलाब सिंह का है। जो महिला शिकायतकर्ता के पास मैसेज करती थी वह उपरोक्त आरोपियों के साथ मिली हुई थी। इन्होंने योजनानुसार शिकायतकर्ता को ठगने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों से 22 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks