स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कैथल जिले के गांव में बदमाशों ने की फायरिंग, गांव में दहशत

 tehalka News Haryana Miscreants fired in village of Kaithal district, panic in village

ग्रामीण एकत्रित हुए तो बदमाश मौके से हो गए फरार


तहलका न्यूज पूंडरी ।


गांव पाई में एक मकान पर चार बदमाशों ने रात के अंधेरे में गोलियां बरसा दी। परिवार के लोगों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी घरों से बाहर निकले, जिन्हें देखते ही बदमाश फरार हो गए। बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कमरों में भी नजर आ रहे है। जिसकी सूचना तुरंत पूंडरी थाना पुलिस को दी गई । गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 








अमन कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात को जब वे अपने घर में सोए पड़े थे तो उनके घर पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसके पिता सुरेश कुमार ने बाहर निकलकर देखा तो तीन-चार बदमाश हाथों में रिवाल्वर लिए गोली चला रहे थे। बदमाशों ने तीन से चार राउंड गोली फायर किए जो एक पाइप, दिवार और कमरे में लगा। गालियों की आवाज सुनकर पड़ोसी भी घर से बाहर आए तो बदमाश उन्हें देखकर मौके से भाग गए। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच व पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद परिवार व ग्रामीण काफी दहशत में है।




अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 


पूंडरी थाना प्रभारी महेंद सिंह ने बताया कि अमन कुमार ने घटना की शिकायत दी है कि रात उनके घर पर बदमाशों ने गोलियां चलाई है। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर शंका भी जाहिर की है, जिनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस हर प्रकार से मामले की जांच कर रही है।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |