स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसानों को नहीं मिला सन् 2020 का भी मुआवजा : अभय चौटाला

 Tehalka news haryana Farmers did not get compensation even for year 2020: Abhay Chautala

परिवर्तन यात्रा : युवा व महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा 


तहलका न्यूज-कमलेश भारतीय 


परिवर्तन यात्रा बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में । आज खेदड़ से यात्रा शुरू हुई। कल हिसार के सचिवालय पर किसानों ने अपना पड़ाव डाल दिया और सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे । सबसे पहला सवाल इन किसानो के बारे में ही पूछा गया।


-प्रदेश में किसानों को सन् 2020 से मुआवजा नहीं मिला है जबकि मुख्यमंत्री मुआवजे की करोड़ों रुपये की राशि भेजने की बात कह रहे हैं जवाब: तो फिर यह मुआवजा किसानों तक पहुंचा क्यों नहीं ? यह मैं पूछना चाहता हूं मुख्यमंत्री से ! किसानों को मजबूर होकर ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं । मुआवजा देने की कहने और देने में बहुत फर्क है ।


-आपकी यात्रा में ज्यादा कौन सा वर्ग आ रहा है ?

जवाब: युवा व महिला सबसे ज्यादा आ रहे हैं । युवाओं को प्रधानमंत्री ने रोज़गार देने का वादा किया था । अब युवा शिक्षित तो बड़ी संख्या में है जबकि नौकरियां या कहिये रोजगार कम होता गया है ! भाजपा ने दो करोड़ को नौकरियां देने का झूठ बोला । अब दस लाख पर आ गये । 


-कौशल रोजगार योजना पर क्या कहेंगे ?

जवाब: यह योजना युवाओं का अपमान है । हरियाणा में नब्बे प्रतिशत नौकरियां बाहरी प्रदेशों के युवाओं की दी जा रही हैं जो भाजपा के विभिन्न संगठनों के परिवारों से जुड़े हैं । 


-आपको एक दिन में गांवों में जाने पर कितनी पगड़ियां पहनाई जाती हैं ?

जवाब: दिन भर में बीस से ऊपर । हर समाज के लोग सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाते हैं और मैं भी इनका सम्मान बनाये रखने का वादा करता हूं ।


-कितने चाय पानी के कार्यक्रम हो जाते हैं ?

जवाब: लगभग इतने ही यानी बीस पच्चीस जगह । महिलायें भी बहुत होती हैं । मैं यह समझता हूं कि यदि महिलायें नाराज हैं तो पूरा परिवार ही सरकार से नाराज है ! उनके बच्चे अब गाबरू हो गये और बेरोजगार बैठे हैं । 


-दुष्यंत के प्रति या कहिये कि जजपा के प्रति क्या नाराजगी है ?

जवाब: चौ देवीलाल की नीतियों का अनुसरण नहीं किया बल्कि अपमान किया । 


-परिवर्तन यात्रा में कौन कौन से बड़े नेता आपकी इनेलो में शामिल हुए ?

जवाब: यह शामिल करने का फर्जीवाड़ा मैं नहीं करता । किसी को यात्रा के दौरान इनेलो में शामिल नहीं किया । 


-भाजपा की क्या नीति है ?

जवाब: लोगों को बेवकूफ बनाना ! बस । 


अभय चौटाला की यात्रा की तैयारी हो गयी थी । सवालों का सिलसिला रोक कर विदा ली !


ये खबरें भी पढ़ें


अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया

17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन 

एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत

महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |


पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |