स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narnaund News : 500 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा राह क्लब नारनौंद

Narnaund News Rah Club Narnaund will honor 500 promising students
समुदाय की पुष्टि का आइकॉन

सात जुलाई को ब्लॉक स्तर पर मिलेगा अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान



Tehalka News नारनौंद। 
दसवीं व बारहवीं कक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 500 होनहार विद्यार्थियों को राह क्लब नारनौंद की तरफ से सात जुलाई 2023 को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा। मेहलन पाना स्थित दे. दादा धर्मशाला में सुबह नौ बजे से आयोजित इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के 500 विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे।













70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

 इस दौरान मुख्यअतिथि हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ करेंगे। राह ग्रुप फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस-2023 के लिए कक्षा दस, दस जमा दो में से किसी भी एक कक्षा में कम से कम 70 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इन कक्षाओं में पहले प्रयास में असफल रहे विद्यार्थी इस अवार्ड के पात्र नहीं होंगे। साथ ही इस वर्ष में ही यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए विद्यार्थियों को तय आवेदन फार्म या साधारण कागज पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, ईमेल, जन्मतिथि, संपर्क नंबर, पत्राचार के लिए पता दर्शाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को अपनी मार्क्स सीट/अंक तालिका की फोटो कॉपी (सत्यापित) व एक  रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो अपने स्कूल स्तर पर जमा करवाने होंगे। 












हरियाणा व दिल्ली या दूसरे बोर्ड से पास विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन 


स्कूल स्तर पर अलग-अलग समय में होने वाले इन सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के देने वाली हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए हरियाणा व दिल्ली या दूसरे बोर्ड से पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते आवेदक का संबंध नारनौंद या हांसी क्षेत्र से सीधे तौर पर जुड़ाव हो। इसके लिए आवेदन के साथ आधार कार्ड जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान राह ग्रुप के करियर काउंसलर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। जिसमें विद्यार्थियों को दस व दस जमा दो कक्षा के बाद करियर विकल्पों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।











 ये हैं जरूरी दस्तावेज:-
अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिए विद्यार्थियों को तय आवेदन फार्म या साधारण कागज पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, ईमेल, जन्मतिथि, संपर्क नंबर, पत्राचार के लिए पता दर्शाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को अपनी मार्क्स सीट/अंक तालिका एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी व एक रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो जमा करवाना अनिवार्य है। हालांकि स्कूल संयुक्त रुप से अपने लेटर पेड पर एक साधारण सूवि भी सत्यापित करके भेज सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |