स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

यूनाइटेड किंगडम का वीजा लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 latest Hisar news Accused arrested for duping 8 lakhs in name of getting United Kingdom visa


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।


    थाना आजाद नगर पुलिस ने यूनाइटेड किंगडम का वीजा लगवाने के नाम  पर 8 लाख रुपए ठगने के मामले में आरोपी गीता कॉलोनी निवासी आशुतोष को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 420/406/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 339 दिनाक 13.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





     उप निरीक्षक अजमेर ने बताया कि आरोपी आशुतोष पर अशोक विहार कॉलोनी, आजाद नगर निवासी राहुल से पासपोर्ट, यूनाइटेड किंगडम (इगलैंड) का वीजा और वहा 2.50 लाख महीना सैलरी पर  नोकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगने का आरोप है। आरोपी आशुतोष ने सेक्टर 16/17 हिसार में टूर और ट्रैवल का ऑफिस बना रखा है। थाना आजाद नगर हिसार में अशोक विहार कॉलोनी, आजाद नगर निवासी राहुल ने शिकायत दी कि वह 2022 में आशुतोष के पास नोकरी के लिए गया था। आशुतोष ने राहुल को कहा कि मैं तुम्हे किसी कंपनी का अनुभव प्रमाण पत्र बनवा दुगा व उसके आधार पर राहुल का पासपोर्ट और यूनाइटेड किंगडम का वीजा बनवा वहा 2.50 - 3 लाख महीना सैलरी की नोकरी लगवा दुगा। जिसके लिए आरोपी आशुतोष ने 8 से 10 लाख की मांग की। आरोपी ने राहुल से अलग अलग तिथियों पर 8 लाख रुपए लिए और राहुल को कुछ फर्जी दस्तावेज तैयार करवा दिए और कहा कि जल्द ही यूनाइटेड किंगडम का वीजा दिलवा दुगा। काफी समय बीतने पर आरोपी ने राहुल को न तो पासपोर्ट दिया और न ही वीजा दिया। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे वापस मागने पर जान से मारने की धमकी दी। 






HSSC EXAM 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 8 जुलाई को 10 ग्रुपों, 9 जुलाई को 4 ग्रुपों की लेगा परीक्षा


     आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |