स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोड़ जाम करना पड़ा महंगा, पुलिस ने 8 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

 Haryana Fatehabad news Road jam had be expensive, police registered case against many unknown including 8 named


तहलका न्यूज फतेहाबाद : सुनील कोहाड़ 

Fatehabad news : निकटवर्ती गांव ढिंगसरा में बीती देर शाम रोड़ जाम ( Road jam ) करना लोगों को महंगा पड़ गया। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 8 नामजद सहित 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लोगों ने गांव ढिंगसरा में एक मकान में पुलिस रेड के विरोध में देर शाम फतेहाबाद - भट्टूकलां रोड़ जाम कर दिया था। काफी देर तक रोड़ जाम होने के चलते यातायात बाधित हो गया था। पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार सीलिंग प्लान के तहत पुलिस की एक टीम चौपटा तिराहा पर तैनात थी कि उन्हें सूचना मिली कि ढिंगसरा में फतेहाबाद-भट्टू रोड़ पर कुछ लोगों ने रोड़ जाम कर दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जाम खोलने को कहा, लेकिन लोग नहीं माने। जिस पर पुलिस ने प्रेम सिंह, उसकी पत्नी, आदित्य, नंदू, रमेश, सतबीर, मुरलीधर, विनोद व 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।








गौरतलब है कि बीती सायं सीलिंग प्लान के तहत भट्टूकलां की टीम ढिंगसरा के एक घर पर शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी। उस समय पड़ोस के ही युवकों ने टीम को रोका। जिसके बाद पुलिस ने वहां से दो युवकों को हिरासत में लिया था। इस बात से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था। लोगों का कहना था कि टीम ने जिस समय रेड की, उस समय मकान में महिला नहा रही थी, इसलिए पास के युवकों ने एतराज जताते हुए रोका था। जिस पर पुलिस ने उन्हें ही गिरफतार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |