हांसी में चलती कार में आग लगने से जिंदा जला कार चालक, जुलाना में मंत्री की पायलट गाड़ी ने बस को मारी टक्कर
Tehalka news hindi Car driver burnt alive due to fire in moving car in Hansi, minister's pilot car hit bus in Julana
हादसा: चलती गाड़ी में लगी आग, युवक की मौत
हांसी तहलका न्यूज : हिसार के हांसी पुलिस जिले के मुंढाल क्षेत्र में चलती गाड़ी में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हांसी के जगदीश कॉलोनी निवासी मोहित सचदेवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह गाड़ी में अकेला था। गाड़ी में अचानक से धमाका हुआ। धमाका होने के साथ ही गाड़ी की छत भी उड़ गई और एकदम से गाड़ी में आग लग गई। उसने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी के हॉर्न भी बजाए, परंतु हाइवे पर जलती गाड़ी के पास जाने की जहमत कोई नहीं उठा सका। आग लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंची, तब तक आग से गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। गाड़ी में उस समय मोहित सचदेवा अकेला थे। आग लगने से उसकी भी मौत हो गई।
हांसी में क्लुजर गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत 5 की मौत, एक गंभीर
हरियाणा में मंगलवार से बुधवार सुबह तक बारिश, करंट लगने से हिसार में महिला की मौत |
नरेश टिकैत के कहने पर पहलवानों ने गंगा नदी में नहीं बहाए मैडल
मंत्री की पायलट गाड़ी व बस टकराई
• बाल-बाल बचे कर्मचारी, पुलिस को दी शिकायत • जुलाना में किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा गांव के बीच 152 डी पर हुआ हादसा
जुलाना
किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा गांव के बीच 152 डी पर मंगलवार को मंत्री बनवारी लाल की पायलट गाड़ी बस से जा टकराई। पायलट गाड़ी का शीशा टूट गया। कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मंत्री बनवारी लाल का
काफिला 152 डी से जा रहा था। जब यह काफिला किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा गांव के पास पहुंचा तो अचानक मंत्री की पयलट गाड़ी बस से जा टकराई। इस टक्कर से पायलट गाड़ी का शीशा टूट गया । कर्मचारी बाल-बाल बच गए। एक प्राइवेट बस पलट गई थी और क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह क्षतिग्रस्त बस जब किलाजफरगढ़ व बुढ़ाखेड़ा के बीच पहुंची तो अचानक बस से पायलट गाड़ी जा टकराई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पायलट गाड़ी बस से भिड़ी है इसकी शिकायत थाने में पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks