स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मंदिर के दान पात्र से चोरी करने वाला गिरफ्तार ‌व ‌‌‌‌‌‌‌एक अन्य मामले में अवैध पिस्तौल सहित काबू |

 india Hindi news Man arrested for stealing from temple donation vessel and in another case arrested with illegal pistol


अब तक न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

      थाना बरवाला पुलिस ने शिव सनातन धर्म मंदिर बरवाला के दान पात्र से पैसे चोरी के मामले में आरोपी वार्ड नंबर 9 बरवाला निवासी रोहतास को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 454/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 405 दिनाक 20.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





     मुख्य सिपाही सत्यनारायण ने बताया कि थाना बरवाला में सीएचसी रोड बरवाला स्थित शिव सनातन धर्म मंदिर के प्रधान सतीश पाहवा ने मंदिर के दान पात्र से पैसे चोरी के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा 6 सौ रुपए बरामद किए है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी ने पहले भी चोरी को वारदाते की है। आरोपी अभी 20 दिन पहले ही चोरी के मामले में जमानत पर रिहा है। इस पर चोरी के 6 अभियोग अंकित है। जिनमे यह 2 मामलों में बरी हो चुका है और 4 मामलों में माननीय अदालत से जमानत पर रिहा है। आरोपी को आज पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।







*अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू।*

        थाना सदर हिसार पुलिस ने बगला रोड हिसार से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। मुख्य सिपाही नरेंद्र सिंह न बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बगला रोड पर मोजूद थी कि ईण्डैन गैस गोदाम, बगला रोड के पास एक युवक अवैध पिस्तौल सहित खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहा एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्णा नगर हिसार निवासी अशोक बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर अशोक के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त अशोक के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |