स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर खुद ने लगाई फांसी !

 Haryana news Killed his wife and two children and hanged himself


Jhajjar: युवक ने पत्नी व दो बच्चों को मौत के घाट उतारा, फंदा लगाकर खुद ने दी जान, मृतकों के गले पर मिले निशान

तहलका न्यूज, झज्जर / सुनील पूनियां


सोमवार की सुबह हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मदाना खुर्द में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी व बेटा की हत्या कर दी उसके बाद उस व्यक्ति ने भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 










Haryana News: पति ने पत्नी और बेटे-बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए 

मिली जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव में मदाना खुर्द निवासी नरेश अपनी पत्नी सुमन बेटा नमन और बेटी अनुष्का के साथ घर में ठीक ठाक रहते थे। सोमवार की सुबह जब नरेश के घर के दरवाजे नहीं खुले तो आसपास के लोगों ने घर में झांककर देखा कि नरेश की पत्नी सुमन बेटी अनुष्का और नमन का शव पड़े हुए है। जबकि नरेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने मौके करें फॉरेंसिक टीम को बुलाया जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर परिजनों के बयान पर उनके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि नरेश ने अपनी पत्नी सुमन बेटी अनुष्का और बेटे नमन की हत्या करें खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। इतनी बड़ी बड़ी घटना के पीछे क्या कारण रहे होंगे। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।







Earn Money

Free Movies Download Link :- Click Here

गला घोट कर कर दी पत्नी बेटी और बेटे की हत्या

नरेश की पत्नी सुमन बेटी अनुष्का और बेटे नमन का शो बेड पर पड़ा हुआ था पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि इन तीनों की हत्या गला घोट कर की गई है। अनुष्का के सिर पर चोट का निशान मिला है जिसे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी चीज से वार करके अनुष्का की हत्या की गई है नरेश अशोक घर में ही फंदे पर लटका हुआ पाया गया। ‌







वर्जन

इस संबंध में दुजाना थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दुजाना थाना क्षेत्र के गांव मदाना खुर्द में नरेश नाम के व्यक्ति ने अपने दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद वह अपने भाई के पास रोहतक चला गया। रात को वापस अपने घर आकर उसने भी फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |