स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मात्र 250‌ रुपए के लिए व्यक्ति की हत्या , ऑटो किराया नहीं दिया तो फोड़ दिया सिर, घर में तड़प तड़प कर हुई मौत |

 Haryana news 250 Rs for killing person


तहलका न्यूज : अंबाला / सोनू 


  हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक ऑटो किराना ना देने पर एक व्यक्ति का मात्र 250 के लिए सिर फोड़ दिया। जिसके कारण उस व्यक्ति के सिर के अंदर खून जमा होने के कारण शुक्रवार के सुबह उसने घर पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। क्योंकि मृतक के घर में पैसों की काफी कमी है और उसकी पत्नी की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। ऐसे में वह अपने पति का इलाज नहीं करवा पाई। 







मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के इलाज के लिए लोगों से काफी गुहार लगाई। लेकिन कोई भी मदद करने के लिए नहीं आया। उसके पति ने उसकी आंखों के सामने ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। वह अपने पति को उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भी लेकर गई थी। लेकिन उपचार के लिए पैसों की व्यवस्था ना होने के चलते वह वापिस उसे अपने घर ले आई और रुपए इकट्ठा करने लग गई। 









अंबाला कैंट के स्टाफ रोड़ पर रहने वाली शीतल ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती थी और घर में मेड का काम करती है। मृतक की पत्नी ने बताया कि 2 महीने पहले उनका और उनके पड़ोस में रहने वाली जीवन व उसके पति राहुल का सामान एक ही ऑटो में आया था। उन्होंने अपने हिस्से के ₹500 राहुल को दे दिए थे। लेकिन राहुल अभी भी उसके पति से 250 रुपए ओर देने परेशान करता रहता था।  उसके पति ने कहा कि कुछ समय बाद वह दे देगा अभी उसके हाथ में पैसे नहीं हैं। 






मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने पति टॉकिंग के साथ बाजार जा रही थी जैसे ही वह निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो पीछे से राहुल आ गया और गाली गलौज करने लगा। मृतक की पत्नी शीतल ने आरोप लगाते हुए बताया कि राहुल ने उसके पति के सिर पर लोहे के कड़े से काफी वार किए जिसके सर मैं काफी गंभीर चोट लगी और राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उसके पति को छुड़वाया। के बाद राहुल जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। 









मृतक की पत्नी ने बताया कि राहुल के द्वारा मारी गई चोटों के कारण उसका पति विवाद हो गया और वह उसे घर पर लेकर आ गई। आने के बाद उसने दूध में हल्दी डालकर उसको पिला दिया और 25 अप्रैल को जब उसके पति की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो वह अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ कर दिया। जब वह चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई हैं। जिसके कारण अंदर खून जमा हो गया है इसके लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। 26 अप्रैल को शीतल अपने पति रोबिन को चंडीगढ़ पीजीआई से वापस अपने घर अंबाला ले आई ताकि वहां पर आने के बाद ऑपरेशन के लिए पैसों का प्रबंध कर सके। ‌ 

Big Breaking news Today 

पति का पत्नी पर बरपा कहर : पत्नी के शरीर के टुकड़े हाथ पांव और गर्दन काट कर अलग अलग जगह फेंके, खंडहर में धड़ जलाई |

एडीजीपी की टीम ने होटल में मारी रेड, दो लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में काबू |



हांसी पुलिस ने वीरवार को काटे 106 वाहनों के चालान, दो महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, समन्वय समिति की बैठक में शामिल लोगों ने दिए सुझाव !







शीतल ने बताया कि उसको पति को अभी ठीक से होश भी नहीं आया था कि शुक्रवार तड़के अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और सुबह 3:00 बजे उसकी मौत हो गई। अंबाला पुलिस नेम मृतक की पत्नी के बयान पर राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपित राहुल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।




बड़ी खबरें 

धान की बिजाई करने पर सरकार देगी चार हजार रुपए, किसानों को करना होगा ये काम |



एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने होटल में छापा मारकर दो युवकों को लड़कियों सहित दबौचा



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |