स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में जुआ खेलते हुए 9 युवक काबू , जुआ में लगाई 216550 रुपए बरामद |

Haryana Hisar news 9 youths caught gambling Hisar district, 216550 rupees spent  gambling recovered


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

   थाना उकलाना पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर एफसी कॉलोनी, उकलाना मंडी स्थित मकान में ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुएं 9 युवको जैकी, सुमित, दिनेश, कृष्ण कुमार, संजय, जय सिंह, श्रवण उर्फ मदन, विनोद और रघुवीर को काबू कर जुआ में प्रयोग 2 लाख 16 हजार 550 रुपए बरामद किए। 











      मुख्य सिपाही राम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एफसी कॉलोनी, उकलाना मंडी स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंच ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे 9 व्यक्तियों को काबू कर जुआ में प्रयोग 2 लाख 16 हजार 550 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम एफसी कॉलोनी उकलाना मंडी निवासी जैकी, रतिया निवासी सुमित, FC कलोनी उकलाना मण्डी निवासी दिनेश कुमार, भुना निवासी कृष्ण कुमार, बवानी खेड़ा निवासी संजय, भैरी अकबरपुर निवासी जय सिंह, किनाला निवासी श्रवण उर्फ मदन, रतिया निवासी विनोद और बूढ़ाखेड़ा निवासी रघबीर बताया। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सभी के खिलाफ थाना उकलाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |